शाहरुख ने खुद जवाब दे दिया कि उन्होंने क्या सोचकर 'पठान' बनाई?
कौन-सी हॉलीवुड फिल्म ने उन्हें एक्शन फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया?

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ का टीज़र रिलीज़ के बाद से ट्रेंड कर रहा है. शाहरुख कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं जो वो अक्सर नहीं करते. ओवर द टॉप किस्म का एक्शन. करीब चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए उन्होंने ऐसी फिल्म क्यों चुनी. उन्होंने इसका जवाब भी दिया है. 02 नवंबर को शाहरुख का 57वां जन्मदिन था. उस मौके पर एक फैन इवेंट ऑर्गनाइज़ किया गया. शाहरुख भी पहुंचे. फैन्स के सवालों के जवाब देने. वहां उन्होंने कहा कि कमर्शियल मेनस्ट्रीम फिल्में सिम्पल होनी चाहिए. एक्टर को उनमें अपनी क्रिएटिवटी डालने की ज़रूरत नहीं.
शाहरुख ने आगे कहा,
उन्होंने कहा कि वो ऐसी फिल्म करना चाहते थे, जो उनके फैन्स को खुश कर दे. ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ऐसी फिल्में हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की. शाहरुख टॉम क्रूज़ की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रैंचाइज़ी से बहुत प्रभावित हुए थे. वो बताते हैं कि खुद ‘मिशन इम्पॉसिबल’ नुमा एक्शन फिल्म बनाना चाहते थे. और ‘पठान’ वैसी ही फिल्म है. ‘पठान’ के टीज़र को देखकर लग रहा है कि ये शाहरुख की फिल्मोग्राफी में नई फिल्म है. उन्होंने पहले भी एक्शन किया है. लेकिन इस किस्म का नहीं. बर्फ पर बाइक चलाना. उड़ती बाइक से गाड़ी में C4 बॉम्ब फेंकना. ये सब सिनेमा के लिए अनोखा नहीं. बस शाहरुख ने ऐसा कुछ अब तक नहीं किया है.
‘पठान’ में शाहरुख एक जासूस का रोल करने वाले हैं. लोगों को लगता है कि वो मर चुका है. लेकिन वो तीन साल बाद फिर लौटता है. फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन बने हैं. वहीं दीपिका का किरदार पठान की मदद करता दिखता है. ये 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. उसके बाद दो जून, 2023 को ‘जवान’ रिलीज़ होगी. 2023 की उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ आखिरी के महीनों में आएगी.
वीडियो: शाहरुख की ‘पठान’ के टीज़र पर सेलिब्रिटीज़ ने क्या कहा?

.webp?width=60)

