The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan Oldest Friend in Bollywood Viveck Vaswani Reacts Strongly On The Bads of Bollywood

"उन्हें राजा की तरह ट्रीट किया मगर..." - शाहरुख के सबसे पुराने दोस्त उन पर बुरा भड़क गए

विवेक ने कहा कि शाहरुख बॉलीवुड में सोने की चम्मच लेकर आए थे. मगर आज वो इसकी बुराई कर रहे हैं.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026, 04:12 PM IST)
shah rukh khan, viveck vaswani,
विवेक वासवानी और शाहरुख के बीच पिछले कई सालों से बातचीत बंद है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने The Bads of Bollywood से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. शो को सोशल मीडिया पर काफी हाइप मिली थी. मगर शाहरुख के पुराने दोस्त Viveck Vaswani इससे खासा नाराज़ हो गए हैं. उनका कहना है कि इस सीरीज़ ने बॉलीवुड को बहुत खराब ढंग से पेश किया है. जबकि सच्चाई ये है कि शाहरुख को यहां एक राजा की तरह ट्रीट किया गया.

90s के दौर में जब शाहरुख मुंबई आए ही थे, तब विवेक लालवानी ने उन्हें दो साल तक अपने ही घर में रखा था. दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'किंग अंकल' और 'जोश' जैसी मूवीज़ में साथ काम कर चुके हैं. लेकिन ये बात विवेक को ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से नाराज़ होने से नहीं रोक सकी. खासकर इसलिए क्योंकि इस शो को शाहरुख ने खुद ही प्रोड्यूस किया है. विकी लालवानी को दिए इंटरव्यू में विवेक कहते हैं,

"शाहरुख को हमारे घर में राजा की तरह रखा गया था. मेरी मां, मेरे पिता और मैं- हम सब उनका बहुत ख्याल रखते थे. हम साथ में खाना खाते, फिल्में देखते और अक्सर साथ में शूटिंग पर भी जाते थे. फिल्ममेकर अज़ीज़ मिर्ज़ा ने उन्हें रहने की जगह दी थी. उनकी पत्नी निर्मला मिर्ज़ा, शाहरुख के लिए मां जैसी थीं. ठीक मेरी मां की तरह. सईद मिर्ज़ा, रेनू सलूजा और सर्कस सीरियल से जुड़े लोगों के साथ करण जौहर के पिता यश जौहर और आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा- उन सबने बिना कोई भेदभाव के शाहरुख को राजा की तरह ट्रीट किया था. वो फिल्म इंडस्ट्री में शुरू से ही सोने का चम्मच लेकर आए थे. तो फिर उन्हें ये क्यों लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री खराब है?”

विवेक ने बातचीत के दौरान 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक स्पेसिफिक सीन का जिक्र किया. ये वो सीन था, जहां मनीष चौधरी का कैरेक्टर यानी फ्रेडी सोडावाला एक लड़की को लात मार देता है. उस सीन से नाराज़ विवेक कहते हैं,

"आप एक ऐसी महिला को दिखा रहे हैं, जिसे एक डायरेक्टर लात मारकर जमीन पर गिरा रहा है. मैंने इंडस्ट्री में ऐसा कभी नहीं देखा. मुझे यहां इतने बुरे लोग कभी नहीं मिले. बॉलीवुड के जिस बैड साइड की बात लोग करते हैं, मैंने वो कभी नहीं देखा. यहां तक कि शाहरुख, जो मेरे साथ रहते थे, उन्होंने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है."

वैसे, विवेक ने कुछ महीने पहले भी 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को क्रिटिसाइज़ किया था. तब उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई थी कि शाहरुख ने इस शो में बॉलीवुड को बुरे ढंग से पेश किया है. विवेक के मुताबिक, शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की वजह से ही मुंबई में कभी स्ट्रगल नहीं करना पड़ा था. ना तो उन्हें कभी सड़कों पर धक्के ही खाने पड़े. 

वीडियो: Vivek Vaswani बोले, Shahrukh को फोन किया मगर बात नहीं हुई, 4 साल पहले उन्होंने पार्टी में बुलाया था

Advertisement

Advertisement

()