The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan King Signs One of the Year Biggest Deals to Outpace Avengers Doomsday

'किंग' ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को पछाड़ने के लिए सबसे मारक डील साइन कर ली

'किंग' ने अपने बजट का 71 परसेंट हिस्सा रिलीज़ से आठ महीने पहले ही वसूल लिया है.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026, 05:45 PM IST)
shah rukh khan, king, robert downey jr, avengers doomsday,
'किंग' भारत की सबसे बड़ी एक्शन मूवी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

करीब ढाई महीने तक चली लंबी बातचीत के बाद Shah Rukh Khan स्टारर King के थिएट्रिकल राइट्स बेच दिए गए हैं. मेकर्स ने इसके लिए PEN Marudhar कंपनी से तगड़ी डील की है. खबर है कि इससे Siddharth Anand की मूवी ने एक झटके में 250 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म का टोटल बजट 350 करोड़ रुपये है. उस हिसाब से मेकर्स ने कितना तगड़ा समझौता किया, कहने की जरूरत नहीं.

'किंग' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड इंडियन मूवी है. चूंकि शाहरुख लगातार बड़ी हिट्स दे रहे, इसलिए डिस्ट्रीब्यूटर्स 'किंग' के लिए महीनों से कतार लगाए बैठे थे. इनमें AA फिल्म्स, यशराज फिल्म्स (डिस्ट्रीब्यूशन), जियो स्टूडियोज़, PVR-INOX, PEN मरुधर और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी बड़ी कम्पनीज़ शामिल थीं. हालांकि बाज़ी PEN मरुधर मार ले गई. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"PEN मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. इस डिस्ट्रीब्यूटर का शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ काफी पुराना रिश्ता है. वो पहले भी जवान, डंकी। ज़ीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्में रिलीज़ कर चुके हैं. शाहरुख खान एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तलाश में थे. ऐसा इसलिए ताकि अन्य फिल्मों से क्लैश वाले दौर में चीजों को सही तरीके से संभाला जा सके. वो दिसंबर में इस मूवी को देशभर के सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं."

'किंग' 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. उससे ठीक एक हफ्ते पहले यानी 18 दिसंबर को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' आ रही हैं. वहीं 25 दिसंबर को ड्वेन जॉन्सन की 'जुमानजी 3' भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये इस साल की कुछ सबसे बड़ी फिल्में हैं. ऐसे में 'किंग' को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अच्छे डिस्ट्रीब्यूटर की ज़रूरत थी. फिल्म बिजनेस में एक डिस्ट्रीब्यूटर का काम बनी-बनाई फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का होता है. आमतौर पर वो ही ये तय करता है कि फिल्म सिनेमाघरों में आएगी या ओटीटी पर.

आम जन-जीवन में एक डिस्ट्रीब्यूटर मेकर्स से फिल्म लेकर दर्शक तक पहुंचाने में डाकिया का किरदार निभाता है. फिर वहां से जो कमाई होती है, वो मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स में बांट दी जाती है. 'किंग' जैसी फिल्मों में ये मुनाफ़ा काफी तगड़ा हो सकता है. यही कारण है कि बड़ी-बड़ी कम्पनीज़ इसके थिएट्रिकल राइट्स के लिए इतनी मारा-मारी कर रही थीं. फिल्म के इन राइट्स को बेचने के लिए फरवरी से ही लगातार मीटिंग्स हो रही थीं. तब मेकर्स को 200 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. हालांकि ये डील 250 करोड़ पर क्लोज़ हुई है. इस तरह ये साल 2026 में किसी भी बॉलीवुड फिल्म को मिली अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील बन चुकी है.

वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

Advertisement

Advertisement

()