The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan, Kareena Kapoor, Alia Bhatt, Ranveer Singh and others reaction after India loss World Cup final match

इंडिया की हार से दुखी लोग शाहरुख, रणवीर, आलिया के ये पोस्ट पढ़ लें

सेमी फाइनल्स वाले दिन अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था कि जब वो मैच नहीं देखते, तो टीम इंडिया मैच जीत जाती है. अब टीम इंडिया के हारने के बाद अमिताभ ने फिर ट्वीट किया है. जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग भी की जा रही है. बाकी सेलेब्रिटी क्या बोले?

Advertisement
pic
20 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:15 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख, आलिया, रणवीर, विवेक, दीया, समेत कई सितारों ने टीम इंडिया पर पोस्ट किया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

19 नवंबर. क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये एक बड़ा दिन होने वाला था लेकिन... इंडिया वर्ल्डकप फाइनल्स में हार गई. सारी एक्साइटमेंट धीरे-धीरे लो होती चली गई. मगर नीली जर्सी के हीरोज़ को सपोर्ट करने के लिए इंडियन सेलिब्रिटीज़ और बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के लिए पोस्ट लिखे. किसी ने उनका हौसला बढ़ाया, तो किसी ने सांत्वना दी. आइए ऐसे ही कुछ पोस्ट्स आपको पढ़ाते हैं.

शाहरुख खान कल अहमदाबाद मैच देखने पहुंचे थे. उनके साथ गौरी खान, आर्यन खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आशा भोंसले समेत कई सितारे भी थे. टीम इंडिया के हारने के बाद देर रात शाहरुख ने ट्वीट किया. लिखा,

''इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह इंडियन टीम ने खेला है, उससे उनकी मेहनत दिखती है. ये खेल है और यहां बुरा दिन भी होता है. बस अफसोस ये है कि वो दिन 19 नवंबर का था. मगर टीम इंडिया का शुक्रिया कि उसने हमें गर्वित महसूस करवाया. आप सभी मिलकर पूरे इंडिया में खुशियां ले आए. बहुत सारा प्यार और सम्मान. आपने हमारे देश को गौरवान्वित किया है.''

सेमी फाइनल्स वाले दिन अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था कि जब वो मैच नहीं देखते, तो टीम इंडिया मैच जीत जाती है. अब टीम इंडिया के हारने के बाद अमिताभ ने फिर ट्वीट किया. लिखा,

''टीम इंडिया, बीती रात जो भी हुआ, जैसा भी रिज़ल्ट आया वो आपके टैलेंट, आपकी  क्षमता और आपकी मेहनत का रिफ्लेक्शन नहीं है. हमें आप सभी पर नाज़ है. आपकी क्षमता और टैलेंट इन सभी से ऊपर है. पिछले 10 मैच देखकर लगता है कि आप एक बेहतरीन टीम हैं.''

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया,

''एक साहसिक प्रयास के बाद एक कठिन हार. नीली जर्सी पहने इन हीरोज़ का सराहनीय प्रदर्शन. खुद पर गर्व करें और आगे कि यात्रा जारी रखें. इस जर्नी के लिए शुक्रिया.''

रितेश देशमुख ने भी इंडिया पर गर्व जताया. लिखा,

''हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपके साथ हैं और हमें आप पर गर्व है.''

अजय देवगन ने लिखा,

''इंडिया, पूरे टूर्नामेंट में आपने जिस तरह परफॉर्म किया है वो अपने आप में जीत है...खुद पर गर्व कीजिए.''

आफताब शिवदासानी ने भी ट्वीट किया. लिखा,

''वर्ल्ड कप में एक दुर्भाग्यपूर्ण हार. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में एक चैम्पियन की तरह खेला और हमें इस पर गर्व है. लेकिन आप जानते हैं कि क्रिकेट एक फनी गेम है और इसमें बस यही चीज़ मैटर करती है कि आप उस दिन कैसा खेले. ऑस्ट्रेलिया ने कल बेहतर खेला.''

दीया मिर्ज़ा ने भी ट्वीट किया. लिखा,

''टीम इंडिया आपने पिछले कुछ दिनों में हमें बहुत अच्छी यादें दी हैं.  उसके लिए बहुत शुक्रिया. वर्ल्ड कप में इतना अच्छा खेलने के लिए बधाई. हमें आप पर गर्व है.''

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की फोटो शेयर की. लिखा,

''आप सभी ने हमारा दिल जीत लिया. आपने बहुत अच्छा खेला टीम इंडिया. हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.''

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. लिखा,

''ऑफिस में एक बुरे दिन की तरह. आप सभी को हमेशा याद रखा जाएगा, वर्ल्ड कप की टफेस्ट साइड के तौर पर. आप बहुत अच्छा खेले.''

करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की फोटो पोस्ट की. लिखा,

''सिर्फ प्यार और सम्मान. ये एक टफ लड़ाई थी लेकिन टीम इंडिया ने अच्छा खेला.''

काजोल ने भी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की. लिखा,

''हारकर जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं. वेल प्लेड टीम इंडिया. ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के लिए बधाई.''

विवेक ओबरॉय ने भी ट्वीट किया. लिखा,

''बहुत ज़्यादा दिल टूट गया, मगर टीम इंडिया ने बहुत बढ़िया खेला. आज हमारा बड़ा दिन हो सकता था. मगर हम इन नीली जर्सी वालों के बहुत बड़े फैन हैं. अगला कप हमारा ही होगा. जय हिंद.''

रणवीर सिंह ने इंस्टा स्टोरी शेयर की. लिखा,

''कुछ उतार-चढ़ाव, कुछ अच्छे-बुरे दिन. किसी का जीतना, किसी का हारना. यही खेल है. यही ज़िंदगी है. हम भले ही हारे हैं मगर अपनी टीम का साथ दीजिए क्योंकि उन्होंने अपना बेस्ट दिया है.''

विक्की कौशल ने भी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की. लिखा,

''ये अभी भी हमारे लिए बेस्ट टीम हैं. इस क्रिकेट वर्ल्डकप टूर्नामेंट में इंडियन टीम ने जो ग्रेस शो की है वो बेहतरीन है. हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा.''

ईशा देओल ने इंस्टा पोस्ट शेयर की. लिखा,

''चाहे कुछ भी हो जाए, हमें आप पर गर्व है. आपने बहुत बढ़िया खेला.''

इन सभी सितारों के साथ मीरा कपूर, सुहाना खान, मानवी गागरु, वीर दास, बोमन ईरानी, दिव्येंन्दू शर्मा जैसे कई सितारों ने टीम इंडिया के लिए पोस्ट किया और उनके खेल के लिए शाबाशी दी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()