The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan Iconic Itni Shiddat Dialogue Steals the Spotlight at the Oscars

ऑस्कर वालों ने अचानक शाहरुख खान के सबसे आइकॉनिक डायलॉग वाला वीडियो क्यों शेयर कर दिया?

ऑस्कर ने कुछ दिन पहले 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म का भी ज़िक्र किया था. इसके पीछे का पूरा खेल समझिए.

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 04:29 PM IST)
shah rukh khan, om shanti om, oscar,
'ओम शांति ओम' को फराह खान ने डायरेक्ट किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan देश के उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी विदेशों में भी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है. यही कारण है कि The Academy यानी Oscars वाले समय-समय पर उन्हें शाउट-आउट देते रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर Dilwale Dulhaniya Le Jayenge का ज़िक्र किया था. अब उन्होंने Om Shanti Om से शाहरुख का सबसे आइकॉनिक डायलॉग पोस्ट किया है.

ऑस्कर ने 'ओम शांति ओम' का वो डायलॉग शेयर किया, जहां शाहरुख मंच पर अवॉर्ड लेते हुए कहते हैं,

"इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर ज़र्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साज़िश की है. कहते हैं कि अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है. आज आप सबने मुझे मेरी चाहत से मिलाया. थैंक यू. थैंक यू वेरी मच. मैं आप सबका शुक्रगुज़ार हूं कि आपने मेरे ख्वाबों को यकीन में बदल दिया. इतना कि आई फील लाइक द किंग ऑफ द वर्ल्ड. आज इस बात का भी यकीन हो गया कि हमारी फिल्मों की तरह हमारी ज़िंदगी में भी एंड में सब ठीक हो जाता है. हैप्पी एन्डिंग्स. और अगर ठीक न हो, तो वो दी एंड नहीं है दोस्तों. पिक्चर अभी बाकी है."

'ओम शांति ओम' में शाहरुख के किरदार के पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई थी. पहले जन्म में वो एक जूनियर एक्टर होते हैं और दूसरे में बॉलीवुड के सुपरस्टार. जूनियर आर्टिस्ट रहते हुए वो बड़े सपने देखते हैं और एक रात शराब की बोतल लिए अवॉर्ड विनिंग स्पीच की रिहर्सल करते हैं. हालांकि फिर उनकी मौत हो जाती है. मगर उनका ये सपना अगले जन्म में जाकर पूरा जरूर होता है. बॉलीवुड सुपरस्टार रहते हुए जब वो अवॉर्ड जीतते हैं तो उन्हें मंच पर अपने पिछले जन्म की स्पीच याद आ जाती है. वो वहां वही दोहराते हैं, जो कि फिल्म के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक है.

'ओम शांति ओम' की इस स्पीच को फिल्म के बाहर भी लोग मोटिवेशन के तौर पर देखते हैं. ऑस्कर वालों ने इसे शेयर करते हुए लिखा- "किस्मत की एक खास बात होती है कि वो चूकती नहीं." मजेदार बात ये है कि ऑस्कर ने फिल्म से शाहरुख की जो क्लिप इस्तेमाल की है, उसमें वो फिल्मफेयर अवॉर्ड लेते दिख रहे हैं. ये देखकर इंटरनेट पर लोग मज़ेदार रिएक्शन दे रहे. साथ ही शाहरुख के ग्लोबल रीच की दाद भी दे रहे.

ddlj
काजोल का कमेंट.

हफ्ते भर पहले ऑस्कर ने शाहरुख से जुड़ा एक और पोस्ट किया था. उसमें उन्होंने 'यू, मी एंड टस्कनी', 'द हॉलीडे', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'ईट प्रे लव' मूवीज़ की तस्वीरें साझा की थीं. साथ ही लोगों से ये पूछा कि इनमें से उनकी फेवरेट ट्रैवल सेन्ट्रिक रोमांस फिल्म कौन सी है. इस पर फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस काजोल ने जवाब दिया- “मैं DDLJ को वोट करती हूं.” 

हालांकि कुछ चीज़ें ऐसी हैं, जो सामने से नज़र नहीं आतीं. नेपथ्य से काम करती हैं. इंडिया को उसकी आबादी की वजह से दुनिया के सबसे अच्छे मार्केट में गिना जाता है. आपने देखा होगा कि विदेशी व्लॉगर्स इंडिया में आकर व्लॉगिंग करते हैं. क्यों? क्योंकि उससे रीच आती है. इंडिया की बात करने वाली रील्स-पोस्ट्स को दुनियाभर में बैठे इंडियंस देखते हैं. इससे व्यूज़ की संख्या बढ़ती है. व्यूज़ सीधे पैसे में कन्वर्ट होते हैं. या कम से कम आपके दर्शकों की तादाद तो बढ़ाते ही हैं. इसलिए इन दिनों कई विदेशी प्लैटफॉर्म्स इंडिया रिलेटेड कॉन्टेंट अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. मसलन, अकैडमी वाले शाहरुख खान पोस्ट को ही ले लीजिए. अकैडमी वालों को मालूम है कि जितनी व्यूअरशिप उनकी रेगुलर पोस्ट्स पर आती है, उससे कई गुणा ज़्यादा बार शाहरुख से जुड़ा ये पोस्ट देखा जाएगा. इसलिए इस चीज़ को हमें रोमैंटिसाइज़ करने की बजाय बिजनेस मूव की तरह देखना और समझना चाहिए. 

वीडियो: शाहरुख खान ने खुद लिखा था 'किंग' में सुनाई दिया वायरल डायलॉग

Advertisement

Advertisement

()