The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan has an cameo in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's Brahmastra

'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख का रोल क्या होगा, पता चल गया

ब्रह्मास्त्र फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स कमाल का लग रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि मूवी में शाहरुख खान का 15-20 मिनट का कैमियो होगा.

Advertisement
pic
15 जून 2022 (अपडेटेड: 15 जून 2022, 05:28 PM IST)
Shahrukh Khan
आलिया-रणबीर की मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आज आ गया. रिपोर्ट्स हैं कि मूवी में शाहरुख का कैमियो होगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागर्जुन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर आ गया है. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल हो सकता है. उनका रोल बहुत ज़रूरी होने वाला है. नीचे की खबरों में पढ़िए सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही बड़ी खबरें.


# राघव लॉरेन्स ने अनाउंस की 'चंद्रमुखी 2'

साल 2005 में आई रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' का 17 साल बाद सीक्वल बनने जा रहा है. जिसमें राघव लॉरेंस लीड रोल प्ले करेंगे. इसके फर्स्ट पोस्टर को भी लॉन्च कर दिया गया. इस फिल्म को पी. वासु डायरेक्ट करेंगे.

 जिन्होंने इसके फर्स्ट पार्ट को डायरेक्ट किया था.

# 'बड़े मियां-छोटे मियां' ठंडे बस्ते में चली गई?

रिपोर्ट्स आ रही थीं कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' पर काम रोक दिया गया है. मगर डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने इन खबरों को झूठा बताया. उन्होंने कहा उनकी टीम जल्द ही फिल्म पर काम शुरू करने वाली है.

# पंजाबी फिल्म 'टेलीविजन' का ट्रेलर आ गया है

कुलविंदर बिल्ला, गुरप्रीत घुग्गी की नई पंजाबी फिल्म 'टेलिविजन' का ट्रेलर आ गया. कहानी उस गांव की है जहां सिर्फ एक घर में टेलिविजन है. 

और पूरा गांव फिल्में देखने उसी घर में आता है. मूवी 24 जून को रिलीज़ होगी.

# 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख का रोल पता चल गया

जैसा कि हमने बताया रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आज आ गया. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल होगा. वैसे ट्रेलर में कहीं शाहरुख की झलक नहीं मिली. मगर उनका रोल क्या होगा इसका पता चल गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान 'ब्रह्मास्त्र' में एक साइंटिस्ट का रोल प्ले करेंगे. उनको मूवी में करीब 15 से 20 मिनट का स्क्रीन टाइम मिला है. 

उनका ये रोल बहुत ज़रूरी होगा जो फिल्म के ग्राफ को सेट करेगा.

# करणवीर पर दो करोड़ की धोखाधड़ी का केस

एक्टर करणवीर बोहरा पर करीब दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. एक महिला ने उनके और पांच अन्य लोगों पर ठगी का मामला दर्ज करवाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उनसे 1.99 करोड़ रुपए उधार लिए गए थे और 2.5 परसेंट के ब्याज़ पर उसे लौटाने का वादा किया गया था. मगर अभी तक सिर्फ एक करोड़ रुपए ही लौटाए गए हैं.

# 'बाहुबली 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी मूवी 'विक्रम'?

कमाई के मामले में 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब 'विक्रम', 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है. इस फिल्म ने 10 दिन में तमिलनाडू बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं 'बाहुबली 2' का तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 155 करोड़ रुपए का रहा है. ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो आने वाले हफ्ते में ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.

# 'बैटमैन बियॉन्ड' के राइटर ने की RRR की तारीफ

'कैप्टन अमेरिका' और 'बैटमैन बियॉन्ड' के राइटर जैकसन लैंज़िंग ने राजा मौली की फिल्म RRR की तारीफ की. 

ट्विटर पर फिल्म का एक GIF शेयर करके उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म को देखते हुए उन्हें बहुत मज़ा आया.

# राजकुमार की 'हिट द फर्स्ट केस' का टीज़र आया

राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' का टीज़र आ गया. ये फिल्म तेलुगु में आई सेम नेम की मूवी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. जिसमें राजकुमार राव एक पुलिस वाले के रोल में दिखेंगे. मूवी 15 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# 17 जून से डिज़्नी हॉटस्टार पर देख सकेंगे 'लाली'

पंकज त्रिपाठी की शॉर्ट फिल्म 'लाली' की रिलीज़ डेट आ गई. एक प्रेस वाले की इस रोमांटिक स्टोरी को 17 जून से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()