The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan Get Trolled for Promoting Allu Arjun Starrer Raaka, What Sparked the Backlash?

शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' को हाइप किया, पब्लिक ने कायदे से झाड़ दिया

लोगों का आरोप है कि शाहरुख बाकी फिल्मों को तो प्रमोट करते हैं, मगर 'धुरंधर' को नहीं.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026, 01:16 PM IST)
raaka, allu arjun, shah rukh khan,
'राका' को 700 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun-Atlee की AA22XA6 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है. मेकर्स ने ऑफिशियली इसे Raaka नाम दिया है. फिल्म में अर्जुन वेयरवुल्फ जैसे अवतार में नज़र आ रहे हैं. उनके लुक ने इंटरनेट पर फैंस के अलावा Shah Rukh Khan का भी ध्यान खींचा है. उन्होंने अर्जुन और एटली की तारीफ करते हुए इसे एक मासी फिल्म बता दिया.

08 मार्च को अर्जुन का बर्थडे था. मेकर्स ने इसी मौके पर 'राका' का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ किया था. शाहरुख ने X पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,

"हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन. ये पोस्टर काफी दिलचस्प और शानदार है. बिल्कुल आपकी तरह. मैं ये देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता कि आप लोगों ने क्या बनाया है. ये एक्सपीरियन्स, अगर एटली के शब्दों में कहूं तो, मास मास मास होगा. राका बहुत ही एक्साइटिंग लग रही है. ऑल द बेस्ट."

shah rukh kjhan
शाहरुख खान का पोस्ट.

शाहरुख के इस बर्थडे विश पर अर्जुन ने रिप्लाई किया है. वो लिखते हैं,

"शाहरुख गारू (जी), आपके शानदार बर्थडे विश के लिए शुक्रिया. ये मेरे सच में मेरे लिए बहुत खास है सर. उम्मीद करते हैं कि हम जो कुछ भी करने की कोशिश कर रहे हैं, उससे आपका दिल जीत पाएंगे. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. लव एंड रिस्पेक्ट."

shahrukh khan
अल्लू अर्जुन का जवाब.

शाहरुख का 'राका' के पोस्टर को शेयर करना, एक और वजह से चर्चा में है. दरअसल, महीने भर पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म का अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया जाएगा. तब ये बताया गया था कि इस टीज़र को खुद शाहरुख खान रिलीज़ करेंगे. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. मेकर्स ने 08 मार्च को खुद ही मूवी का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया. इससे ऐसा लगा कि शायद शाहरुख वाली बात महज एक अफवाह हो. मगर देर शाम उन्होंने भी अर्जुन को बर्थडे विश करने के बहाने इस फिल्म को प्रमोट कर दिया है.

हालांकि शाहरुख को इस पोस्ट पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि उन्होंने बाकी फिल्मों को प्रमोट किया, उन पर रिव्यूज़ भी लिखे. मगर 'धुरंधर' की बारी आते ही चुप्पी साध ली है. शाहरुख का पोस्ट भी इस तरह के अनगिनत कमेंट्स से पट गया है. हालांकि उनके फैंस उनको डिफेंड करने में लगे हुए हैं.

वीडियो: एटली की फिल्म AA22XA6 का नाम होगा 'राका', मेकर्स ने रिलीज किया अल्लु अर्जुन का फर्स्ट लुक

Advertisement

Advertisement

()