'पठान' ने कर दिखाया, 1000 करोड़ पार हो गई
'पठान' की कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. 'सेक्स एजुकेशन 4' में दिखेंगी ब्रिटिश एक्ट्रेस Jodie Smith
नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'सेक्स एजुकेशन' के अगले सीज़न में ब्रिटन की फेमस एक्ट्रेस ज़ोडी टर्नर स्मिथ दिखाई देंगी. बाफ्टा अवॉर्ड्स सेरेमनी में वैरायटी को दिए इंटरव्यू में ज़ोडी ने इस बात को कंफर्म किया है. फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि ज़ोडी कौन सा रोल प्ले करेंगी.
2. दुनिया की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'अवतार 2'
जेम्स कैमरन की पॉपुलर फिल्म 'अवतार- द वे ऑफ वॉटर' दुनिया की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'अवतार 2' अब तक ग्लोबली 2,243 मिलियन डॉलर यानी करीब 18 हज़ार करोड़ रुपए कमा चुकी है. 'टाइटैनिक' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये दुनिया की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
3.'पठान' का कारनामा, बांग्लादेश में रिलीज़ होने वाली हिंदी फिल्म बनी
शाहरुख खान की 'पठान' अब बांग्लादेश में रिलीज़ होने जा रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' 08 साल बाद बांग्लादेश में रिलीज़ होने वाली कोई पहली हिंदी फिल्म होगी. इसे 24 फरवरी को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में उतारा जाएगा.
4. चेंबूर में सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला, पहुंचे थाने
मुंबई के चेंबूर में एक लाइव शो के दौरान सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई. जिसके बाद सोनू देर रात पुलिस स्टेशन पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
5. 'धूम' में अभिषेक के कैरेक्टर पर बनेगी फिल्म, स्पाई यूनिवर्स में शामिल
'पठान' की सक्सेस के बाद आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स को और बढ़ाना चाहते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा, जॉन अब्राहम की फिल्म 'धूम' से अभिषेक बच्चन के किरदार जय को भी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनाना चाहते हैं. इसलिए टाइगर और कबीर के बाद वो अब जय दीक्षित के किरदार पर भी फिल्म बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं. हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
6. 03 मार्च से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे 'गुलमोहर'
शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' की ओटीटी रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 03 मार्च से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों को बयां करती है.
7. 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई शाहरुख की 'पठान'
'पठान' की कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. 27 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. चौथे मंडे को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपए कमाए हैं. लेटेस्ट अपडेट ये है कि 'पठान' 1000 करोड़ पार कर गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने 499 करोड़ रुपए कमाए हैं. 'दंगल', 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2' और RRR के बाद 'पठान' पांचवी फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है.
8. तमिल फिल्म 'लव टुडे' का बनेगा हिंदी रीमेक, जल्द शुरू होगी शूटिंग
फेमस तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है. फैंटम और एजीएस एंटरटेनमेंट मिलकर इस फिल्म का रीमेक बना रहे हैं. फिलहाल इसमें किसे कास्ट किया जाएगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान, आमिर की दंगल, KGF 2, बाहुबली 2 को टक्कर देने वाली है?

