The Lallantop
Advertisement

शाहरुख खान की 'जवान' 600 करोड़ पार

'जवान' के कई शोज़ हाउसफुल रहे. नई फिल्मों जैसे, 'द वैक्सीन वॉर' और 'फुकरे 3' के आने के बावजूद भी 'जवान' को देखने दर्शकों की भीड़ पहुंची.

Advertisement
pic
2 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 10:45 AM IST)
Shahrukh Khan
'जवान' की सक्सेस इवेंट में शाहरुख खान. (दाहिने)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहरुख खान की 'जवान' ने इतिहास रच दिया. फिल्म ने इंडिया में 600 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. 25 दिनों बाद भी मूवी का भयंकर क्रेज़ है. लॉन्ग वीकेंड के चलते एक अक्टूबर यानी रविवार को फिल्म ने 8.80 करोड़ रुपए कमाए और इसी के साथ ये 600 करोड़ क्लब में पहुंच गई है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुतााबिक 'जवान' का डोमेस्टिक कलेक्शन 604.25 करोड़ रुपए हो चुका है. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो संडे को 46.73 परसेंट रही. 'जवान' के कई शोज़ हाउसफुल रहे. नई फिल्मों जैसे, 'द वैक्सीन वॉर' और 'फुकरे 3' के आने के बावजूद भी 'जवान' को देखने दर्शकों की भीड़ पहुंची. फिल्म की ओवरऑल कमाई की बात करें तो इसने कुल 1,068 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये आंकड़ा 02 अक्टूबर की छुट्टी में और बढ़ सकता है.

इसी कलेक्शन के बाद 'जवान' इंडिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 'गदर 2', 'पठान', 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2', 'दंगल' और 'संजू' जैसी फिल्मों को पछाड़ 'जवान' आगे निकल चुकी है. शाहरुख खान की 'पठान' भी इसी साल जनवरी में रिलीज़ हुई थी. जिसने ग्लोबली 1055 करोड़ रुपए कमाए थे. 'जवान' ने अपने चौथे हफ्ते में भी तगड़ा कॉम्पटीशन बरकरार रखा है.

'जवान' के सक्सेस इवेंट में शाहरुख ने फिल्म की मेकिंग पर बात की थी. कहा था,

''बहुत कम ऐसा मौका मिलता है कि किसी फिल्म के साथ हम इतने लंबे वक्त तक जीते हैं. ‘जवान’ पिछले चार सालों से मेकिंग में है. कोविड और समय की कमी के चलते ऐसा हुआ. लेकिन इस फिल्म में इतने लोग शामिल थे, खासतौर पर साउथ के लोग जो मुंबई में आकर शिफ्ट हो गए. वो पिछले चार सालों से मुंबई में रहकर लगातार काम कर रहे हैं. बहुत लोग अपने घर भी नहीं गए. बहुत सारे लोगों के बच्चे यहां पैदा हो गए.''

खैर, अब सारी नज़रें शाहरुख की इसी साल आने वाली तीसरी फिल्म पर है. जिससे उम्मीद भी बहुत ज़्यादा लगाई जा रही है. राजकुमार हिरानी पहली बार शाहरुख के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. दोनों की फिल्म 'डंकी' इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होनी है. मगर समस्या ये है कि इसी समय 'प्रभास' की फिल्म 'सालार' भी आ रही है. जिसकी भी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. बाकी अब देखना ये होगा कि 'सालार' और 'डंकी' में से किसे जनता का प्यार-दुलार मिलता है.

'डंकी' में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, सतीष शाह और विकी कौशल जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ये फिल्म में इंडिया में 22 दिसंबर और विदेशों में एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है. 

Advertisement

Advertisement

()