'डॉन 3' और 40 करोड़ के पचड़े में रणवीर सिंह ने अब शाहरुख खान को भी घसीट लिया!
रणवीर सिंह ने पहले ऋतिक रोशन और अब शाहरुख खान को अपने और फरहान के झगड़े में शामिल कर लिया है.

Don 3 पर Farhan Akhtar और Ranveer Singh के झगड़े ने काफ़ी बुरा मोड़ लिया है. एक तरफ़ फरहान उनसे 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांग रहे हैं. दूसरी तरफ़ रणवीर ने ऐसा करने से साफ़ मना कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि फरहान उनकी जगह Hrithik Roshan को फिल्म में लेना चाहते थे. मगर अब जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक, दोनों की बहस में Shah Rukh Khan का नाम भी घसीटा गया.
पिछले दिनों फरहान और रणवीर के बीच दो घंटे तक मीटिंग चली थी. उस मीटिंग में आमिर खान समेत प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI) के कुछ अन्य मेंबर्स मौजूद थे. उन्हीं में से एक प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में बताया,
अपना पक्ष रखते हुए रणवीर ने 'बैजू बावरा' प्रोजेक्ट का भी ज़िक्र छेड़ दिया. सोर्स के मुताबिक,
रणवीर ने आरोप लगाया कि फरहान उन्हें रिप्लेस करने की तैयारी कर चुके थे. रिपोर्ट के मुताबिक,
बता दें कि रणवीर ने इसी मीटिंग में ऋतिक रोशन को लेकर भी कुछ इसी तरह का बयान दिया था. सूत्र के मुताबिक, उन्होंने ये कहा कि फरहान 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट पर कोई फ़ीडबैक ले ही नहीं रहे थे. ठीक उसी समय उनके प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ऋतिक को इस मूवी से जोड़ने की जुगत शुरू कर दी. रणवीर का कहना है कि मेकर्स ने उनसे 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद ही दोबारा कॉन्टैक्ट किया था. वो भी इसलिए ताकि फिल्म की सफलता से मिले मोमेंटम का फायदा उठाया जा सके. यही कारण है कि उन्होंने खुद को 'डॉन 3' से अलग कर लिया.
वीडियो: 'डॉन 3' में वापसी के लिए शाहरुख खान ने ये कैसी शर्त रख दी?

.webp?width=60)

