The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan didnt leave set for 8 hours, reveals Shoojit Sircar about ad shoot

"शाहरुख ने आठ घंटे तक सेट नहीं छोड़ा", शूजीत सरकार ने शाहरुख के शूट की कहानी बता दी!

खबरें चल रही थी कि Shah Rukh Khan और Shoojit Sircar किसी प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे थे. अब शूजीत ने उस पर बात की है.

Advertisement
shah rukh khan ad, shoojit sircar
शाहरुख और शूजीत ने एक ऐड के लिए साथ में शूट किया है.
pic
यमन
4 मार्च 2025 (Published: 12:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते कुछ दिनों से Shah Rukh Khan के एक प्रोजेक्ट को लेकर मीडिया में अलग-अलग खबरें चल रही हैं. कहा जा रहा था कि वो Shoojit Sircar के साथ शूट कर रहे थे. कहीं लिखा गया कि वो कोई नई फिल्म प्लान कर रहे हैं. तो कहीं ऐसी खबरों को बेबुनियादी बताया गया. मगर अब शूजीत सरकार ने खुद इस पर बात की है. शाहरुख और शूजीत ने हाल ही में एक ऐड के लिए शूट किया है. शूजीत ने बॉलीवुड हंगामा को बताया,

शाहरुख के साथ काम करना हमेशा एक यादगार अनुभव रहा है. हमें मज़ा आया. वो बहुत फिट लग रहे थे. उन्होंने आठ घंटे तक सेट नहीं छोड़ा. हमने एक साथ पूरा शूट खत्म कर लिया था. मैंने उन्हें बताया कि मुझे कोलकाता में उनकी कॉफी टेबल बुक रिलीज़ करने का मौका मिला था. ये सुनकर वो बहुत खुश हुए और हमने इस बारे में बात भी की.

मिड डे की एक पिछली रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया था.  पहले ये अनुमान था कि शाहरुख, शूजीत की अगली फिल्म में दिखाई दे सकते हैं. इसी के लुक टेस्ट के लिए वो स्टूडियो जा रहे थे. मगर मिड डे की खबर के मुताबिक शाहरुख एक बिस्कुट का ऐड शूट कर रहे थे. उसे शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है.

सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीर भी सामने आई थीं. यहां शाहरुख एप्रन पहने किचन में खड़े दिख रहे थे. इन फोटोज़ पर सोर्स ने मिड डे को बताया,

शाहरुख खान का लुक इतना अलग है कि लोग इसे उनका लुक टेस्ट कह रहे हैं. इसी फोटो के बाद लोग कहने लगे कि वो शूजीत सरकार की फिल्म में शाहरुख होंगे. मगर उन दोनों ने फिल्म नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए कोलैबरेट किया है.

बता दें कि इस ऐड के शूट से जो फोटोज़ लीक हुई थीं, उन्हें अब डिलीट कर दिया गया है. बाकी शूजीत के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म I Want To Talk थी. अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे. क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की थी. ओटीटी रिलीज़ के बाद लोगों ने नए सिरे से इस फिल्म को खोजा. इसे अभिषेक के करियर का बेस्ट काम बताया.

बाकी शाहरुख की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज़ दिसम्बर 2023 में आई ‘डंकी’ थी. फिलहाल वो ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं. पहले इस फिल्म को सुजॉय घोष बनाने वाले थे. लेकिन फिर शाहरुख ने अनाउंस किया कि सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे. अभिषेक बच्चन ‘किंग’ के मेन विलेन होंगे. ‘किंग’ के ज़रिए शाहरुख और सुहाना पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि ‘किंग’ मार्च 2026 में रिलीज़ होने वाली है.      
 

वीडियो: क्या 'शूजीत सरकार' के साथ काम करने जा रहे हैं Shahrukh Khan?

Advertisement

Advertisement

()