The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan and Thalapathy Vijay viral photo claimed to show his cameo in Jawan

शाहरुख खान-विजय सेतुपति की वायरल फोटो का सच, पता चल गया

विकी कौशल और कियारा अडवाणी की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क ने खरीद लिए हैं.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2022, 07:01 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान और विजय सेतुपति की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसे 'जवान' की सेट का बताया जा रहा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे मिल जाएगा. नीचे पढ़िए शाहरुख-विजय की वायरल फोटो का सच, विकी की 'गोविंदा मेरा नाम' कितने में बिकी और ज़ी 5 पर कब आएगी 'विक्रांत रोणा'.

# शाहरुख-विजय की वायरल फोटो का सच पता चल गया

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और थलापति विजय की एक तस्वीर घूम रही है. जिसमें शाहरुख, थलापति से बात करते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि फोटो 'जवान' फिल्म के सेट की है. जिसमें विजय का कैमियो रोल होगा. दरअसल ये तस्वीर फोटोशॉप की हुई है. शाहरुख की ये तस्वीर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की है.

 जिसमें शाहरुख, बाबा से बात कर रहे हैं. इसी फोटो को फोटोशॉप करके 'जवान' फिल्म से जोड़कर बताया जा रहा है.

# नागार्जुन-राजामौली के साथ 'ब्रह्मास्त्र' को प्रमोट कर रहे रणबीर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' के प्रमोशन में बिज़ी हैं. बीते दिनों वो राजामौली और नागार्जुन के साथ चेन्नई पहुंचे थे. जहां उन्होंने मेन इवेंट में जाने से पहले साउथ इंडियन खाना खाया. 

उनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. 'ब्रह्मास्त्र' में नागार्जुन अहम रोल में दिखाई देंगे.

# विकी की 'गोविंदा नाम मेरा' 62 करोड़ में बिक गई

विकी कौशल और कियारा अडवाणी की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क ने खरीद लिए हैं. खबर है कि इसे 62 करोड़ रुपए में बेचा गया है. जिसमें डिजिटल राइट्स 42 करोड़ के और सैटेलाइट राइट 20 करोड़ रुपए के बिके हैं.

# बनने से पहले ही प्रभास की फिल्म का होने लगा बॉयकॉट

प्रभास जल्द ही 'पक्का कमर्शियल' मूवी के डायरेक्टर मारुती के साथ फिल्म करने वाले हैं. मगर फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद ही ट्विटर पर मूवी का बॉयकॉट होने लगा है. प्रभास के फैंस ही उनकी इस फिल्म का बॉयकॉट कर रहे हैं. ट्विटर पर Boycott Maruthi From TFI हैशटैग से ट्वीट्स किए जा रहे हैं. जिसमें लोगों का कहना है कि प्रभास को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होना चाहिए. मारुती पैन इंडिया स्टार के साथ फिल्म बनाने के योग्य नहीं हैं. साथ ही प्रभास को खुद भी छोटे डायरेक्टर्स के साथ मिलकर अपने करियर में रिस्क नहीं लेना चाहिए.

# पुरी जगन्नाथ ने कहा, ''अब सिर्फ पैन इंडिया फिल्में ही बनाएंगे''

'लाइगर' डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ से जब पूछा गया कि क्या वो और ज़्यादा पैन इंडिया फिल्में बनाएंगे या तेलुगु मूवी पर फोकस करेंगे. तो उन्होंने कहा,

''मैंने तीन साल पहले अपना बैग पैक किया और मुंबई आ गया. अब मैं सिर्फ पैन इंडिया फिल्म ही बनाऊंगा. मैं पिछले 32 साल से तेलुगु फिल्में बना रहा हूं और सभी हीरोज़ के साथ काम किया है. अब मैं और बड़ी फिल्में बनाना चाहता हूं.''

# 02 सितंबर से ज़ी 5 पर देख सकेंगे 'विक्रांत रोणा'

किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आने वाली है. इसे 02 सितंबर से ज़ी 5 देखा जा सकेगा. 'विक्रांत रोणा' का रिव्यू आप हमारी वेबसाइट पर चेकआउट कर सकते हैं.

# 23 सितंबर को रिलीज़ होगी सनी देओल-दुलकर की 'चुप'

सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई. आर बाल्की की लिखी और डायरेक्ट की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: विद्या बालन की द डर्टी पिक्चर का बनेगा सीक्वल

Advertisement

Advertisement

()