किस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन?
Shahrukh Khan, Allu Arjun जिस स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं उसमें एक ट्विस्ट है.

Shahrukh Khan और Allu Arjun. इंडस्ट्री के दो बहुत बड़े स्टार्स. शाहरुख जिन्होंने 2023 में तीन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी. अल्लू अर्जुन, जिनकी हाल ही में आई 'पुष्पा 2' ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. अब दोनों स्टार्स एक स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं. ट्विस्ट ये है कि ये कोई फिल्म नहीं बल्कि विज्ञापन होने वाला है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान कोल्ड ड्रिंक ब्रैंड थम्स अप के लिए साथ आने वाले हैं. कंपनी ने इन दोनों एक्टर्स के साथ अपना नया ऐड शूट करने की प्लानिंग की है. हंगामा ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,
सोर्स ने आगे बताया कि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये सॉफ ड्रिंक ऐड शूट कर लिया गया है या अभी शूट होना बचा है. सोर्स ने कहा,
तीन साल पहले यानी साल 2022 में शाहरुख खान का थम्स अप का ऐड आया था. ये खूब वायरल हुआ. क्यों, क्योंकि इस ऐड में शाहरुख खान 'पठान' वाले लुक में थे. एक्शन भी कर रहे थे. लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि ये उनकी अगली आने वाली फिल्म का ही लुक होने वाला है. इसी के बाद 'पठान' आई और ये शाहरुख के करियर की पहली हज़ार करोड़ी फिल्म बन गई. इसने ओवरऑल 1000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया.
ख़ैर, अभी की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही 'किंग' पर काम शुरू करेंगे. जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी. इस फिल्म को पहले सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले थे. मगर अब खबर है कि ये पिक्चर 'पठान' बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ही बनाएंगे. उधर अल्लू अर्जुन की बात करें तो 'पुष्पा 2' के बाद इसका तीसरा पार्ट भी आना है.
वीडियो: 'लाइफ का सबसे महंगा गिफ्ट मुझे शाहरुख खान ने दिया...', फराह खान ने और क्या बताया?

.webp?width=60)

