The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh, Aamir and Salman Khan in 26,000 Crore Photo; Could a Collaboration with MrBeast Be Next?

सलमान, शाहरुख, आमिर की 26 हज़ार करोड़ी फ़ोटो आई, मिस्टर बीस्ट के साथ करेंगे कोलैब?

Mr बीस्ट के यूट्यूब पर 44.6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वो दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं. वहीं शाहरुख, सलमान और आमिर इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं.

Advertisement
mr beast, shah rukh khan, salman khan, aamir khan,
शाहरुख, सलमान, आमिर और मिस्टर बीस्ट की ये तस्वीर रियाद, सऊदी अरब से आई है.
pic
शुभांजल
17 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चर्चित यूट्यूबर Mr Beast की नई-नवेली फ़ोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसमें वो बॉलीवुड सुपरस्टार्स Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan के साथ नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर के बहाने उन्होंने तीनों खान्स के साथ कोलैब करने का भी हिंट दिया है.

मिस्टर बीस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली. इसमें उन्होंने तीनों एक्टर्स के साथ फ़ोटो डालते हुए लिखा,

Image embed

Image embed
मिस्टर बीस्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी.

‘हमें’ से उनका मतलब शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ कोलैब करने से था. बस, इसी बात ने इंटरनेट पर कहर ढा दिया है. श्वेता लिखती हैं,

Image embed

Image embed
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे यूजर ने इस कोलैबोरेशन पर अपनी राय रखते हुए कमेंट किया,

Image embed

Image embed
एक यूजर का कमेंट.

Mr बीस्ट के यूट्यूब पर 44.6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. इस लिहाज से वो दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं. वहीं शाहरुख, सलमान और आमिर इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं. ऐसे में यदि वो चारों किसी वीडियो के लिए साथ आते हैं तो ये वाकई देखने लायक होगा. फिलहाल वो रियाद, सऊदी अरब में हो रहे ‘जॉय फोरम 2025’ में शरीक हो रहे हैं. ये सऊदी प्रशासन द्वारा आयोजित एक ग्लोबल इवेंट है, जिसका मक़सद वहां के एंटरटेनमेंट सेक्टर को मजबूत करना है. दुनियाभर के सेलिब्रिटीज़ इस इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं. शाहरुख, सलमान और आमिर भी इसके एक पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे.

Image embed

वैसे, इस तस्वीर में चारों सेलिब्रिटीज़ के नेटवर्थ ने भी इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी है. आमिर के पास 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति है. सलमान के पास 2900 करोड़ की. मिस्टर बीस्ट का नेटवर्थ 8792 करोड़ से अधिक का है. वहीं दुनिया के सबसे रईस एक्टर शाहरुख खान के पास 12490 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है. इस हिसाब से देखें तो ये चारों शख्स कुलजमा 26 हज़ार करोड़ रुपये की धन-संपत्ति के मालिक हैं. इसलिए इंटरनेट पर इस 26 हज़ार करोड़ी फोटो कहकर भी बुलाया जा रहा है,. 

वीडियो: आर्यन की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' और समीर वानखेड़े केस में शाहरुख की कंपनी को समन

Advertisement

Advertisement

()