एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रोज़ कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है. कभी किसी फिल्म कीअनाउंसमेंट होती है तो कभी कोई स्टार कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाता है. ऐसे ही तमामबड़ी खबरों को कम समय में आप तक पहुंचाते हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए 'नो टाइम टूडाय' अमेज़न प्राइम पर कब प्रीमियर हो रही है? IIFA अवॉर्ड्स क्यों पोस्टपोन हो गएहैं साथ ही पढ़िए शबाना आज़मी और कंगना रनौत के बीच कैसी बहस हो गई है. 1. 'जुरासिकवर्ल्ड डोमेनियन' का धांसू ट्रेलर रिलीज़ हॉलीवुड की फेमस फ्रेंचाइज़ फिल्म'जुरासिक वर्ल्ड डोमेनियन' का ट्रेलर आ गया. इसमें पुरानी स्टारकास्ट यानी ब्राइसहॉवर्ड और क्रिस पैट नज़र आ रहे हैं.The epic conclusion to the Jurassic era. Watch the trailer for#JurassicWorldDominion now. pic.twitter.com/Pv3ilafqTO— Jurassic World (@JurassicWorld) February 10, 2022 डायनासॉर्स और एडवेंचर से भरीये मूवी 10 जून को रिलीज़ होगी. 2. अमेज़न प्राइम वीडियो पर आएगी 'नो टाइम टू डाय'डेनियल क्रेग की 'जेम्स बॉन्ड' फ्रेंचाइज़ फिल्म 'नो टाइम टू डाय' थिएटर्स के बादअब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने जा रही है.#NoTimeToDie streams on Amazon Prime Video, March 4.English, Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam. pic.twitter.com/aQHlwfyXGe— LetsOTT GLOBAL (@LetsOTT) February 10, 2022 4 मार्च से इसे इंग्लिश, हिंदी,तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकेगा. 3. रेवतीकी फिल्म 'सलाम वेंकी' में दिखेंगी काजोल एक्ट्रेस रेवती और काजोल साथ मिलकर नईफिल्म बनाने जा रही हैं. जिसका नाम होगा 'सलाम वेंकी'. इसकी शूटिंग आज से शुरू होचुकी है. 4. रणवीर कपूर की 'शमशेरा' की रिलीज़ डेट आ गई रणवीर कपूर, वाणी कपूर औरसंजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज़ डेट फाइनली अनाउंस हो गई है.RANBIR KAPOOR: 'SHAMSHERA' ON 22 JULY... #YRF locks the release date of#Shamshera: 22 July 2022... Stars #RanbirKapoor, #VaaniKapoor and #SanjayDutt...Directed by #KaranMalhotra... In #Hindi, #Tamil and #Telugu.#YRF50pic.twitter.com/BAZlPU8sHn— taran adarsh (@taran_adarsh) February 11, 2022 यशराज बैनर्स ने आज 'शमशेरा' केफर्स्ट लुक टीज़र के साथ रिलीज़ डेट बताई. ये फिल्म 22 जुलाई को थिएटर्स में आएगी.5. कोविड-19 की वजह से पोस्टपोन हुए IIFA अवॉर्ड्स इसी साल मार्च में होने वाले22वें IIFA अवॉर्ड्स को पोस्टपोन कर दिया गया है. IIFA ने ट्विटर पर इस बात कीजानकारी दी. बताया कि कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए.RANBIR KAPOOR: 'SHAMSHERA' ON 22 JULY... #YRF locks the release date of#Shamshera: 22 July 2022... Stars #RanbirKapoor, #VaaniKapoor and #SanjayDutt...Directed by #KaranMalhotra... In #Hindi, #Tamil and #Telugu.#YRF50pic.twitter.com/BAZlPU8sHn— taran adarsh (@taran_adarsh) February 11, 2022 अब ये अवॉर्ड शो 20 और 21 मई कोअबू धाबी में ऑर्गनाइज़ किया जाएगा. 6. कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' का प्रोमो आ गयाकंगना रनौत के शो 'लॉकअप' का प्रोमो रिलीज़ हो गया. कंगना इसमें बताती हैं कि उनकेशो में 16 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस शो काट्रेलर 16 फरवरी को आएगा. 7. ‘वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर आएगीलियोनार्डो डी कैप्रियो, ब्रैड पिट, अल पचीनो जैसे सुपरस्टार्स से सजी हॉलीवुडफिल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है. इसेइंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में देखा जा सकता है. 8. 10 जून को रिलीज़होगी अक्षय की 'पृथ्वीराज' अक्षय कुमार, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर की फिल्म'पृथ्वीराज' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. मेकर्स ने बताया ये फिल्म 10 जून कोरिलीज़ होगी. 9. सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'शक्तिमान' का टीज़र आया सोनी पिक्चर्सइंडिया ने कल एक एनीमेशन वीडियो शेयर करते हुए इंडिया के पहले सुपरहीरो यानी‘शक्तिमान’ फ़िल्म की अनाउंसमेंट की. शक्तिमान, दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला फेमसशो था. जिसपर अब फिल्म बनने वाली है. 10. अजीत की फिल्म 'वालीमई' का हिंदी ट्रेलररिलीज़ साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार अजीत की मच अवेटेड फिल्म 'वालीमई' का हिंदीट्रेलर रिलीज़ हो गया है. मूवी में हुमा कुरैशी और बानी जे भी दिखाई देंगी. 24फरवरी को ये मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज़ होगी. 11. अमिताभबच्चन मार्च से यूपी में शुरू करेंगे शूटिंग अमिताभ बच्चन जल्द ही सूरज बड़जात्याकी फिल्म 'ऊंचाई' में दिखाई देंगे. जिसकी शूटिंग इन दिनों नेपाल में चल रही है. खबरहै कि मार्च से 'ऊंचाई' की स्टारकास्ट यूपी में शूटिंग शुरू करेगी. फिल्म में अनुपमखेर और परिणीति चोपड़ा भी होंगे. 12. दीपिका ने कहा, जूनियर एनटीआर संग करना चाहतीहैं काम दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वो जूनियर एनटीआरके काम को काफी पसंद करती हैं और वो उनके और अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहतीहैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो 'बाहुबली' के डायरेक्टरराजामौली के साथ भी कोलैबरेट करना चाहती हैं. 13. 'इनविज़िबल वुमेन' से सुनीलशेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज़ सुनील शेट्टी जल्द ही अपनी सीरीज़ 'इनविज़िबल वुमेन'से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. जिसके फर्स्ट लुक को उन्होंने इंस्टाग्राम परशेयर किया. ये एक एक्शन थ्रिलर सीरीज़ होगी. 14. 'लॉकअप' शो का हिस्सा नहीं होगेरोहमन शॉल बीते दिनों खबर चल रही थी कि मॉडल रोहमन शॉल, कंगना रनौत के नए शो'लॉकअप' में नज़र आने वाले हैं. मगर उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है. उन्होंनेइंस्टाग्राम पर कंगना को शो के लिए बधाई दी और बताया कि वो इस शो का हिस्सा नहींहोंगे. 15. हिजाब विवाद को लेकर शबाना-कंगना के बीच बहस कर्नाटक से उठा हिजाब विवादअब पूरे देश में फैल चुका है. कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. बीतेदिनों कंगना रनौत ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट करके कहा था कि अगर हिम्मत दिखानाचाहते हो तो अफगानिस्तान में बुर्का ना पहनकर दिखाओ. आज़ाद होना सीखो पिंजरे मेंबंद होना नहीं.Correct me if Im wrong but Afghanistan is a theocratic state and when I lastchecked India was a secular democratic republic ?!! pic.twitter.com/0bVUxK9Uq7— Azmi Shabana (@AzmiShabana) February 11, 2022 उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुएशबाना ने ट्वीट किया और कहा कि अफगानिस्तान में एक धर्म का शासन है, लेकिन जहां तकउन्हें पता है भारत एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है. उनकी इस बात पर कंगनाने फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दिया है. 16. नेलसन दिलीप कुमार की फिल्म में रजनीकांतरजनीकांत जल्द ही नेलसन दिलीप कुमार की फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसकाअनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ कर दिया गया. ये रजनीकांत की 169वीं फिल्म होगी. फिलहालफिल्म के प्लॉट और बाकी डीटेल्स को नहीं बताया गया है. तो ये थी आज की बड़ी खबरें.आप चाहें तो इन खबरों को हमारे यू-ट्यूब चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर जाकर भी देख सकतेहैं.