The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Selfiee first weekend collection starring Akshay Kumar and Emraan Hashmi

अक्षय कुमार की 'सेल्फी' इतनी बुरी पिटी कि डिस्ट्रिब्यूटर्स की हालत खस्ता हो गई

'सेल्फी' अक्षय कुमार की पिछली डिज़ास्टर 'बेल बॉटम' से भी खराब परफॉर्म कर रही है. तीन दिन का कलेक्शन बहुत ज़्यादा ख़राब है.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 01:30 PM IST)
selfiee, akshay kumar,
'सेल्फी' में अक्षय कुमार.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की Selfiee वहां पहुंच चुकी है, जहां से वापस आने की कोई गुंजाइश नहीं बची. फिल्म ने पिछले 10-15 सालों में अक्षय के करियर की सबसे खराब ओपनिंग पाई. उसके बाद भी उम्मीद थी कि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर वापसी कर सकती है. मगर इतने कम लोगों ने फिल्म देखी कि वर्ड ऑफ माउथ का भी स्कोप नहीं रहा. 'सेल्फी' ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा 3.80 करोड़ रुपए. रविवार को फिल्म ने कलेक्ट किए 3.90 करोड़ रुपए. इससे सेल्फी का फर्स्ट वीकेंड बिज़नेस पहुंचा 10.25 करोड़ रुपए.

'सेल्फी' कोई छोटे बजट की पिक्चर नहीं थी. इसे बनाने में 100 करोड़ रुपए से ऊपर खर्च किए गए थे. प्राइमरी स्टारकास्ट भी तगड़ी थी. अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा, डायना पेंटी. फिल्म के रिव्यूज़ भी उतने बुरे नहीं थे. तमाम पॉज़िटिव बातों के बावजूद 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर पानी भर रही है. जिन डिस्ट्रिब्यूटर्स ने ये फिल्म खरीदी थी, उनका हलक सूख गया है. क्योंकि उन्हें इस फिल्म से भारी नुकसान होता नज़र आ रहा है.

'सेल्फी' की हालत इतनी ज़्यादा खराब है कि वो अक्षय की पिछली डिज़ास्टर 'बेल बॉटम' से भी खराब परफॉर्म कर रही है. 'बेल बॉटम' 2021 में लॉकडाउन के बाद थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म थी. गुरुवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने चार दिनों के वीकेंड में 12.75 करोड़ रुपए कमा लिए थे. वहीं फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 30.63 रुपए रहा था. जबकि 'सेल्फी' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपए है. और ट्रेड के जानकारों को मानना है कि ये फिल्म लाइफटाइम में 20 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.

अक्षय कुमार ने हालिया इंटरव्यूज़ में स्वीकार भी किया कि उनकी कुछ फिल्में नहीं चली हैं. मगर वो 'सेल्फी' को लेकर उम्मीदवान हैं. अगर ये फिल्म भी नहीं चलती, तो वो अपनी फिल्मों और काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे. सिर्फ फिल्में ही नहीं, अब तो उनके इंटरनेशनल शोज़ भी कैंसिल होने लगे हैं. अक्षय, नोरा फतेही, मौनी रॉय, अपारशक्ति खुराना, सोनम बाजवा और जसलीन रॉयल के साथ अमेरिका टूर पर जा रहे थे. 'द एंटरटेनर्स' नाम से होने वाले इस टूर का पहला शो 4 मार्च को न्यू जर्सी में होना था. मगर उसके टिकट ही नहीं बिके. जिसकी वजह से उस शो को कैंसिल करना पड़ा.

लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से इंडस्ट्री में भी उनकी बड़ी फजीहत हो रही है. उनके स्टारडम को शक की निगाहों से देखा जा रहा है. बीते दिनों एकता कपूर अक्षय के समर्थन में उतरी थीं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-

''काम करने के लिए अक्षय कुमार सबसे भरोसेमंद एक्टर हैं. ये टैबलॉयड कल्चर बहुत डिप्रेसिंग और बेकार है, जो किसी के करियर के सबसे मुश्किल वक्त को हाइलाइट करके उसे नीचे खींचने में लगा हुआ है. एक दम असंवेदनशील.''

कहा जा रहा है कि अगर अक्षय कुमार को वापसी करनी है, तो उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. अगले कुछ समय में अक्षय की 'कैप्सुल गिल', 'ओह माय गॉड 2', 'सोरारई पोट्रू' रीमेक, सी. संकरन बायोपिक, 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्में आने वाली है. अब देखना है कि ये फिल्म कब रिलीज़ होती हैं और कैसा परफॉर्म करती हैं. 

वीडियो: मूवी रिव्यु: सेल्फी

Advertisement

Advertisement

()