The Lallantop
Advertisement

सेलीना गोमेज एक ऐक्टर के घर में चोरी करने के लिए गिरफ्तार!

CCTV कैमरों में रंगे हाथों कैद हुईं सेलीना.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2016, 02:19 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सेलीना गोमेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. और किसी छोटी-मोटी चोरी के लिए नहीं. बड़े-बड़े स्टार लोग के घरों में चोरी करने के लिए. पिछले हफ्ते पुलिस से उसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार किया. मतलब एक हॉलीवुड स्टार के घर से. स्टार का नाम नहीं पता. हॉलीवुड का तुषार कपूर लगता है. खैर, देखो इस हाई प्रोफाइल चोर की काली करतूतों का एक्सक्लूसिव वीडियो. https://www.youtube.com/watch?v=FMlcn-_jpWY देखने में अच्छे घर की लगती है. मेकअप देख के तो लगता है ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी किया होगा. अंग्रेजी बोल लेती है. कम से कम BA पास तो होगी ही. बस एक ही कमी है. चोरी करती है. पता नहीं कैसे मां-बाप हैं. संस्कार नहीं दिए बेटी को. हट्टी-कट्टी है. मेहनत से दो रोटी कमाती तो अच्छे लड़के से ब्याह होता. अब हालत ये है कि चोरी की लत लग गई है. छूटती नहीं. भले ही लड़की कितनी भी कोशिश कर ले. Can't keep my hands to myself No matter how hard I'm trying to कुच्छौ नहीं छोड़ेगी. फ्रिज से जिन और जूस तक चुरा लेगी. I want you all to myself Your metaphorical gin and juice कंट्रोल करने कि बहुत कोशिश करती है. कैमरे में देख कर रो पड़ती है. And I'm trying, trying, I'm trying But I... डॉक्टरों ने उसे बताया है कि ये एक लत है. एक बीमारी है. पर 23 साल की ये लड़की अपने चौर्योन्माद में डॉक्टर की भी नहीं सुनती. The doctors say you're no good But people say what they wanna say एक-एक कर के पूरा घर खाली कर देती है. पहले अंगूठी, फिर चादर, फिर लड़के कि शर्ट और फिर उसका परफ्यूम. चिंदी इतनी कि उसी के घर में नहाती है. 30 रुपए वाली साबुन की बट्टी का कम से कम 5 रुपया रगड़ लेती है. फिर भी इस दरिंदी का जी नहीं भरता. Oh, I, I want it all I want it all I want it all, ooh ऐसी ही लड़कियां होती हैं जो गर्ल्स हॉस्टल में दूसरी लड़कियों का मंजन और शैम्पू चुराया करती हैं. और इस लड़की को देख कर लगता है कि ब्रा और चड्ढी भी गायब करती होगी. पर 20 जनवरी को सेलेना का खेल खत्म हुआ. इस लड़के ने अपने घर में लगाए CCTV कैमरे और सेलेना रंगे हाथों पकड़ी गयीं. लेकिन बड़े लोग हैं. जमानत पर छूट जाते हैं. बात 'कनेक्शन' की है. पिछले दिनों सेलीना ने परफॉर्म किया 'सैटरडे नाईट लाइव' नाम के शो पर. वीडियो बड़ा वायरल हुआ है. आप भी देख लो. लेकिन इस लड़की की मासूम शक्ल पर मत जाना. याद रखना इसकी चोरी का एक्सक्लूसिव वीडियो जो हमने आपको दिखाया. https://www.youtube.com/watch?v=Djx_BHcama4  

Advertisement

Advertisement

()