The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sean Baker Oscar winning speech he requested parents to take their children to theaters

बेस्ट पिक्चर 'अनोरा' के डायरेक्टर ने क्यों कहा बच्चों को सिनेमा दिखाओ?

97th Academy Awards में Sean Baker की फिल्म Anora को 5 Oscars मिले. विनिंग स्पीच में शॉन ने कहा, बच्चों को थिएटर में ही फिल्म दिखाने ले जाएं.

Advertisement
Sean Baker Wins Best Director for Anora
शॉन बेकर ने कहा हमने कोरोना काल में यूएस में 1000 थिएटर्स को खो दिया.
pic
मेघना
3 मार्च 2025 (अपडेटेड: 3 मार्च 2025, 01:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

97th Academy Awards हो चुके हैं.  इस बार Oscars में Sean Baker की फिल्म Anora ने पांच अवॉर्ड्स जीते. बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर,  एडिटिंग, ओरिजनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट एक्ट्रेस. ‘अनोरा’ के लिए माइकी मैडिसन को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. शॉन बेकर के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि, 'अनोरा' को ना सिर्फ उन्होंने डायरेक्ट किया है, बल्कि इसके राइटर और एडिटर भी वो खुद ही हैं. ऑस्कर जीतने के बाद शॉन ने पेरेंट्स से अपील की कि वो अपने बच्चों को थिएटर में ही फिल्म दिखाने ले जाएं.

शॉन,यूनिक स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं. जब उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के लिए ऑस्कर मिला तो एक्सेप्टिंग स्पीच में उन्होंने इंडीपेंडेंट सिनेमा और थिएटर कल्चर पर बात की. बोले,

Image embed

शॉन ने आगे कहा,

''आज हम सभी यहां इकट्ठे हुए हैं और ये अवॉर्ड नाइट देख रहे हैं. क्यों? क्योंकि हम सभी को फिल्मों से प्यार है. मगर हमें फिल्मों से कहां प्यार हुआ? मूवी थिएटर में. किसी भी फिल्म को थिएटर में, सब के साथ देखना एक अलग अनुभव होता है. हम साथ हंसते हैं, रोते हैं, चिल्लाते हैं, डरते हैं. हम अलग-अलग होते हुए भी एकजुट महसूस करते हैं. ये एक कम्युनल एक्सपीरिएंस है जो आप घर पर रहकर नहीं फील कर सकते.''

Image embed

शॉन ने पेरेंट्स से अपील की कि वो बच्चों को फिल्म दिखाने थिएटर में लेकर जाएं. उन्होंने आगे कहा,

Image embed

अमूमन ऑस्कर के मंच से स्टार्स किसी बड़े पॉलिटिकल मुद्दे या दुनिया में हो रही हलचल को लेकर स्पीच देते हैं. मगर पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी डायरेक्टर ने अपनी स्पीच में थिएटर और फिल्मी कल्चर को आगे ले जाने की बात की है. इसी वजह से उनकी ये विनिंग स्पीच और भी स्पेशल हो जाती है. 

शॉन बेकर की 'अनोरा' फिल्म फेस्टिवल्स की फेवरेट थी. फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल का सर्वोच्च पुरस्कार पाम दॉर जीता था. 'अनोरा' एक सेक्स वर्कर की कहानी है लेकिन ये अपने सब्जेक्ट को कभी भी टिपिकल ढंग से दिखाने की कोशिश नहीं करती. मूवी में माइकी मैडीसन, यूरी बोरिसोव हैं. इसे लंबे समय से सेंसर बोर्ड ने रोक कर रखा था, इसलिए ये इंडिया के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हुई. हालांकि अब 17 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है.

वीडियो: ऑस्कर्स 2025 में भारत को अनुजा से उम्मीद, इसे कहां और कैसे देखना है, पूरा जुगाड़ समझ लीजिए!

Advertisement

Advertisement

()