The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • saurabh dwivedi narrated irfan khan story at LT Adda qala star Babil khan burst out in tears

सौरभ द्विवेदी ने इरफ़ान खान को याद किया, बेटे बाबिल खान समेत जनता रो पड़ी

बात खत्म होती है और बाबिल दौड़कर सौरभ को गले लगा लेते हैं.

Advertisement
irfan_khan_babil_khan
इरफ़ान के जाने का दुख, सामूहिक दुख है.
pic
अनुभव बाजपेयी
22 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 06:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लल्लनटॉप अड्डा संपन्न हो चुका है. पर उसका खुमार अभी जारी है. हमारे ऑफिस वाले अब भी अड्डा में की गई मस्ती की थकान महसूस कर रहे हैं. मुद्दे पर आते हैं. अड्डा के तीसरे दिन यानी 20 नवंबर को मंच पर आई फ़िल्म 'क़ला' की टीम. टीम में थे बाबिल खान, स्वास्तिका मुखर्जी, अन्विता दत्त और तृप्ति डिमरी. उनका इंटरव्यू किया हमारी साथी ज़ीशा ने. इस इन्टरव्यू में सेंध लगाते हुए हमारे संपादक सौरभ द्विवेदी ने बाबिल खान को एक कहानी सुनाई. आप भी सुनिए.

Image embed

सौरभ ने कहा, 

बात है आज से छह बरस पहले की, जब कुछ जुझारू नौजवानों ने लल्लनटॉप की शुरुआत की थी. तब हमारे पास कैमरे नहीं थे, माइक नहीं थे. हमारा कोई इरादा भी नहीं था कि हम टेक्स्ट से इतर वीडियो में शिफ़्ट होंगे. उस वक़्त हमारे न्यूज़रूम में जो हस्ती आई थी, उनका नाम था इरफ़ान खान. सौरभ द्विवेदी अपने जेएनयू के दिनों में उनकी फ़िल्म 'हासिल' पर क्विज़ खेला करते थे. बात है उस वक़्त की जब इरफ़ान 'मदारी' का प्रमोशन कर रहे थे. इसी सिलसिले में वो इंडिया टुडे की बिल्डिंग में आए. इसी बिल्डिंग से लल्लनटॉप ऑपरेट करता है.

सौरभ द्विवेदी स्टेज से जनता को कहानी सुनाते हैं:

Image embed

सौरभ ने उनको जाकर बताया कि मैम नमस्ते, मेरा नाम सौरभ है. हम छोटी-सी वेबसाइट चलाते हैं. नाम है लल्लनटॉप. हम इरफ़ान भाई के काम के मुरीद हैं. सुतापा का जवाब था, हम आपको जानते हैं. इरफ़ान आपको बहुत पढ़ते हैं. बहुत सराहते हैं.

बाबिल को संबोधित करते हुए सौरभ आगे कहते हैं:

Image embed

सौरभ अपनी बात रख रहे हैं और इस बीच उनकी आंखों में आंसू हैं. ऑडियन्स में मौजूद कई लोगों की आंखों में भी आंसू थे. इसी बीच स्टेज के दूसरे कोने में खड़े बाबिल दौड़कर आते हैं और सौरभ को बाहों में भर लेते हैं. गले मिलकर अपनी जगह पर वापस लौट जाते हैं. सौरभ दोबारा शुरू करते हैं:

Image embed

पर कभी-कभी ऐसा होता है कि आप खुद को रोक नहीं पाते. ऐसा ही सौरभ के साथ भी हुआ. कोविड की पहली लहर में जब सब बंद था. सौरभ के घर में लल्लनटॉप का स्टूडियो बना था. जब इरफ़ान दुनिया से गए, सौरभ समेत स्टूडियो में मौजूद रजत सेन और अमितेश फफककर रोए.

सौरभ ने आगे कहा:

Image embed

बात खत्म होती है और बाबिल फिर से दौड़कर सौरभ को गले लगा लेते हैं. 

दी सिनेमा शो: इरफान खान ने अपने आखिरी पलों में अनूप सिंह से क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()