सतीश कौशिक के लिए उनकी 11 साल की बेटी के लिखे लेटर ने दिग्गज लोगों को रुला दिया
"हैलो पापा, हम 90 साल की उम्र में फिर मिलेंगे. प्लीज़ आप पुनर्जन्म मत लीजिएगा" - वंशिका सतीश कौशिक

09 मार्च, 2023 को सतीश कौशिक का निधन हो गया था. कल यानी 13 अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्तों ने एक छोटा सा इवेंट ऑर्गनाइज़ किया. अनिल कपूर, नीना गुप्ता जैसे कलाकारों ने उन्हें अपने तरीके से याद किया. मगर हाइलाइट रही सतीश कौशिक की बेटी वंशिका. 11 साल की बच्ची ने अपने पिता के नाम एक लेटर पढ़ा. जिसे सुनकर लोग इमोशनल हो गए. अनुपम खेर ने वंशिका का लेटर पढ़ते हुए वीडियो शेयर किया. साथ ही उसके पीछे की कहानी भी बताई. अनुपम ने अपने ट्विटर पर लिखा,
वंशिका अपने लेटर की शुरुआत करती हैं:
सतीश कौशिक की मेमरी में ऑर्गनाइज़ की गई इस शाम में शबाना आज़मी और जावेद अख्तर भी मौजूद थे. जावेद अख्तर ने बताया कि वो सतीश कौशिक को ध्यान में रखते हुए एक स्क्रिप्ट लिख रहे थे, जिसे बोनी कपूर बनाने वाले थे. ये रोल वो सतीश कौशिक को ही क्यों देना चाहते थे, इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई कि उन्हें ऐसा लगता था जैसे सतीश का उन पर कोई कर्ज़ हो. लेकिन सतीश गुज़र गए और वो रोल उन्हें ऑफर नहीं कर पाए.
वीडियो: सतीश कौशिक के कैलेंडर, पप्पू पेजर, शराफत अली, मुथुस्वामी और काशीराम जैसे दमदार रोल्स की कहानी

.webp?width=60)

