The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Satire: This is what Indian army should do after running out of 10 days of ammunition

10 दिन में गोला बारूद खत्म हो जाएगा तो शिफूजी काम आएंगे!

CAG की रिपोर्ट से डरने की जरूरत नहीं है मितरों.

Advertisement
pic
25 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 25 जुलाई 2017, 07:54 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
CAG ने बड़ी बेइज्जती वाली बात कर दी है. नहीं वो ट्रेन के खाने वाली बात नहीं कर रहे हैं. उसके बारे में तो सब कोई जानता है कि वो कितना बेहतरीन होता है. ये बात है देश की सैन्य क्षमता के बारे में. हमारे चैनल धड़ाधड़ युद्ध छेड़ने में लगे हुए हैं. कभी चीन पर हमला होने वाला होता है तो कभी पाकिस्तान पर. ऐसे वक्त में CAG की रिपोर्च आई है कि अगर युद्ध छिड़ गया तो गोला बारूद 10 दिन में खत्म हो जाएगा. उसके बाद क्या होगा? हमारे पास ढेर सारे ऑप्शन्स हैं जो 11वें दिन से आजमाए जा सकते हैं. वैसे तो लड़ाई ही 10 दिन में हम समेट सकते हैं लेकिन अगर ज्यादा खिंचे तो क्या करना है ये बता रहे हैं. 1. सैकड़ों बार फिल्मों में फौजी बनने का एक्सपीरिएंस है. 1 2. वो भी तो हमारे यहां मोबाइल में बम फिट करके भेजते हैं. 2 3. इस हथियार से हम भूत प्रेत और बुरी आत्माओं को मार देते हैं. ये चाइनीज क्या चीज हैं. 3 4. इनकी उंगली रोबोट के रजनीकांत जैसी है. 4 5. सूर्यवंशम में मीठी भात भी था. 5 6. दिलों की शूटर हैं, चीनियों को भी शूट कर देंगी. 6 7. कितने बच्चे ही इसे खाकर मर गए. 7 8. मोब लिंचिंग का ऑप्शन मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. 8 9. ये आतंकवादियों की पैंट में फट जाता है तो क्या चीनियों पर नहीं फटेगा. 9 10. यूपी के उठाईगीरों को इन्होंने काम से लगा दिया. 10 11. इनकी काट तो पूरी दुनिया में नहीं है. 11 इनके अलावा ग्रैंडमास्टर सनी देओल को भी भेज सकते हैं. वो हैंडपंप उखाड़कर मार डालेंगे. एक लास्ट ऑप्शन ये भी है कि जिनपिंग को अपने यहां बुलाएं. उनको 2001 रुपए का नेग दें. 2000 के नोट में चिप लगी ही होगी. बस उसी से ट्रेस करके उनको अक्षय कुमार से पकड़वा लें. सारा चीन घुटनों पर आ जाएगा. पाकिस्तान के साथ भी यही किया जाए.
ये भी पढ़ें:

'CAG को देश के अंदर की जानकारी लीक करने का कोई हक नहीं है'

मनोज कुमार के इस एक सीन पर अवॉर्ड्स की बारिश होनी चाहिए थी!

सावन से जुड़े झूठ, जिन पर भरोसा किया तो भगवान शिव माफ नहीं करेंगे

पीएम पर मजाक के चलते भारी दबाव का शिकार हुआ स्नैपचैट, खत्म करेगा 'डॉग फिल्टर!'

क्या ये गाने सच में इतने मुश्किल थे जो हमने हमेशा गलत गाए!

 

Advertisement

Advertisement

()