बंद हो जाएंगी बाबाओं की दुकानें. सत्यनरायन की कथा बांचने वाले पंडिज्जी तक कोई औरधंधा खोज लेंगे. लल्लन आपके लिए वो स्कीम लाया है, जिनके जरिए हर जुल्मी कलंदर,पापी से पापी इंसान सिर उठाकर स्वर्ग के दरवाजे पर खड़ा होगा. यमराज उससे पूछेंगेकि "आपको अंदर कितने BHK का फ्लैट दूं?" वहां स्वर्ग के फ्लैट में लैटरिंग सोने कीबनी होगी और शावर की जगह डायरेक्ट झरना लगा होगा. हम ये तकरीर फिर कभी कर लेंगे.फिलहाल तो काम की बात बताते हैं. कि क्या करने वाले सीधे स्वर्ग जाएंगे. उस टाइमस्कीम रही तो सदेह भी जा सकते हैं.1. टोरेंट पर फिल्म अपलोड करने वालेकित्ता रिक्स रहिता है इस काम में. अभी कुछ दिन पहले किक ऐस वाला अरेस्ट हो गया थान. पुलिस ने ऐस पर किक करके अंदर कर दिया लेकिन क्या हुआ? टोरेंट का धंधा खतम नहींहुआ. न कभी होगा. जब तक इस दुनिया में दाता धर्मी, पाइरेसी प्रेमी लोगों का भलाकरने वाले जीवित हैं, टोरेंट जिंदा है और रहेगा. अजर अमर. और ये लिख के रख लो इन परपिच्चर चढ़ाने वालों को स्वर्ग में 7 स्टार ट्रीटमेंट मिलेगा.2. बीच लाइन में अपनी पहचान वालों को खोंसने वालेकभी सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगाए हो. उसमें तीन सिलेंडर लेकर बीच में लगा लौंडाहर मंडे आता है. उसकी वजह से सारी लाइन की माका नाका हो जाती है. क्योंकि उसका नामजानने वाला कोई भी शख्स आकर उसके साथ घुस जाता है. पीछे वाले गरियाते रह जाते हैं.लेकिन वो अपने जानने वाले एक इंसान का भला कर गुजरता है. इसका हिसाब यहां नहींहोगा. चित्रगुप्त के खाते में होगा. जब उसे स्वर्ग में सबसे कर्री कोठरी दी जाएगी.3. कॉल को काटकर अपनी तरफ से मिलाने वालेइनका नाम ही लेने में आंखें श्रद्धा से भर आती हैं. आज के इस महंगाई के दौर में, जब50 रुपए के लिए भाई सगे भाई का कतल कर देता है. ऐसे लोग भी हैं जो फोन की पूरी रिंगबजने से पहले फोन काटकर खुद अपनी तरफ से मिलाते हैं. फिर घंटों-घंटों बतियाते हैं.गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के केस में थोड़ा कम समर्पण जोड़ा जाएगा, लेकिन जो अपनेरिश्तेदारों के साथ ऐसा करते हैं. उनको तो यमराज खुद आएंगे अपने काले भैंसे परचढ़कर सरग ले जाने के लिए.4. कस्टमर केयर की लड़कियांइन लड़कियों के अंदर असीम सहनशक्ति होती है. माने किसके अंदर इतनी क्षमता होगी किठरकी लड़कों की बोगस बकवास सड़ेली बातों पर यस सर, यस सर कहती रहें. उनको फोन लाइनपर इंगेज करके रखना कि वो गली में चलती लड़कियों का चलना दूभर न कर सकें. ये बहुतबड़ा पुण्य का काम है.5. अस्पताल के पर्चे बनवाने वाले मेडिकल स्टोर्स के मालिकइनके साथ प्लस पॉइंट ये होता है कि इनकी दवाई की दुकान अस्पताल के सामने होती है.और इनके यहां का लड़का सवेरे फिरी रहिता है. वो तमाम लोगों के नाम और उम्र लिखकरअस्पताल चला जाता है. और सबके पर्चे बनवा लाता है. शर्त बस इतनी होती है कि वोदवाएं उसी दुकान से लेंगे.6. रिचार्ज वाले भैयागलत समझ रहे हो. इनकी कोई दुकान नहीं होती. बस फेसबुक पर एकाउंट होता है. उससे कोईलड़की इनकी फ्रेंडलिस्ट में आ जाती है. फिर बतकही शुरू होती है. फिर ये अपने अरमानखोल देते हैं. "अच्छी बातें कर ली बहुत. अब करूंगा तेरे साथ. गंदी गंदी गंदी बात."वो गूगल से इंडियन पॉर्न वाली फोटो डाउनलोड करके भैया को भेजने लगती है. ये उसकामोबाइल रिचार्ज कराने लगते हैं. बिना किसी जान पहचान के किसी के लिए इतना समर्पणहो, और उसको स्वर्ग के दरवाजे पर यमराज वेट कराएं. तब तो यमराज को खुद्दै नरक चलेजाना चाहिए.