(ये स्टोरी हमारे सहयोगी रहे आशुतोष उज्ज्वल ने 2018 में लिखी थी.) आज टीचर्स डेहै. वो लोग भी विश कर रहे हैं जिनको पता नहीं कि हम मनाते क्यों हैं. किसी ने अब तकवक्त को सबसे बड़ा टीचर कहकर बधाई नहीं दी, क्या जमाना आ गया है. जिंदगी को टीचरबताने वाले अब भी गाहे बगाहे मिल जाते हैं. मगर हमारी आपकी साझी जिम्मेदारी है किजिंदगी के सबसे जरूरी टीचर्स को न भूलें. यहां 8PM वाली टीचर्स की बात नहीं हो रही.ये वो टीचर हैं जिन्होंने हमें स्कूल नहीं बुलाया. डस्टर से नहीं मारा. लेकिन हमारीजिंदगी को दिशा देने में भरपूर भूमिका निभाई. 1. पहली आधी सिगरेट पकड़ाने वाले कोहैप्पी टीचर्स डे. केवल अपनी आंखें अजय देवगन जैसी नशीली करने के लिए एक कश लियाथा. खांसी आ गई थी, याद करो.via GIPHY "मरेगा क्या साले साइड से चल" कहने वाले राह चलतू टीचर्स को भी नमन.via GIPHY जो अखबारों में 'शरमाइये नहीं हमसे पूछिये' पढ़कर आपको हस्तमैथुन केनुकसान बताते थे उन स्वघोषित सेक्सोलॉजिस्ट को भी हैप्पी टीचर्स डे.via GIPHY 'यहां कायदे से एक हाथ मार दो तो आदमी महीने भर उठ न पाए' बताने वालेमार्शल आर्ट एक्सपर्ट्स को भी हैप्पी टीचर्स डे. ये चिरकुट आपके पिटने में बहुत रसलेते थे.via GIPHY ''ये वाला हेयर स्टाइल आप पर जमता है'' बोलकर चोमूकट बना देने वाले हेयरड्रेसर को भी हैप्पी टीचर्स डे. उसके सिखाए सबक की वजह से आप दोबारा उस दुकान परनहीं गए.via GIPHY "98 से शुरू होने वाले सारे नंबर हच के होते हैं" बताने वाले सिम कार्डवाले भैया को टीचर्स डे विश किया कि नहीं?via GIPHY "रिपेयर कराओगे तो इत्ता खर्च लगेगा फिर भी रहेगा पुराना ही, इससे अच्छानया ले लो." बोलकर टुच्चा इलेक्ट्रिक सामान पकड़ा देने वाले अंकल को भी हैप्पीटीचर्स डे.via GIPHY इतने काफी हैं मेरे खयाल से. टीचर्स की पूजा के लिए ही नहीं होता हैटीचर्स डे, यह वक्त उनको फ़र्ज़ याद दिलाने का भी होता है कि "नंबर देते वक्त कलेजाथोड़ा बड़ा रखें और घटतौली बंद करें.."--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: अगर पूजा-पाठ का सच जानना है, तो भारत के इस प्रेसिडेंट की बात जरूरपढ़ें