The Lallantop
Advertisement

शादी के लिए पैसे निकालना चाहते हो तो तैयार रहो इन शर्तों के लिए!

सरकार आपकी मुश्किलें आसान करने की ठान चुकी है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
23 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2016, 09:04 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
"बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया" वाली कहावत तो हमेशा ऊंचे रहेगी. इस वक्त सबसे बड़ा है छुट्टा. कैश चाहिए. खेती बाड़ी के लिए कैश चाहिए. किराने का सामान खरीदने के लिए भी कैश चाहिए. स्कूल की फीस के लिए कैश चाहिए. लेकिन सबसे ज्यादा कैश चाहिए शादी ब्याह के लिए. पब्लिक की मजबूरी सरकार की मजबूरी है. इसलिए वो नोटबंदी के बाद भी शादी के लिए कैश देने को तैयार है. लेकिन किस जुगाड़ से दिया जाए, ये कन्फर्म नहीं हो रहा. रोज कोई न कोई नियम और शर्त अखबार में छपकर आ जाती है. ढाई लाख लेना है तो शादी का कार्ड लाओ. एक ही रिश्तेदार को मिलेगा. जूता चुराई में सालियों को भी कैश पेमेंट नहीं होगा. ये नियम तो अभी नॉर्मल हैं. शादी के लिए पैसे देने में सरकार के इतने नखरे हैं उतने तो दूल्हा भी कलेवा पर नहीं करता. ऐसा लगता है कि वो मुश्किलें कम करने की बजाय बढ़ाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. तो आगे ऐसी शर्तों के लिए कमर कस लो.

1.

शादी के लिए ढाई लाख चाहिए तो पूरी बारात को लाइन में लगाओ. ताकि सरकार वेरिफाई कर सके शादी असली है. सिर्फ राशन कार्ड दिखाने से काम नहीं चलेगा.
Wedding-Traditions

2.

लाइन में लगे सारे बारातियों की उंगली पर स्याही लगेगी. और वो बारात में खाना जीमने के बाद एक हफ्ते कोई कैश नहीं निकाल पाएंगे. अब अपना पैसा निकाल लो या बारात घूम लो.

3.

शादी के पहले वाली रस्मों पर ध्यान दें. उनकी वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी. तो गोदभराई, बरिच्छा और तिलक में बनी सीडी यूट्यूब पर अपलोड करनी होगी. ताकि सरकार वेरिफाई कर सके.

4.

शादी का कार्ड सिर्फ देवनागरी में छपेगा. वो भी सिर्फ लाल रंग की स्याही से. किसी और रंग से छपने पर रिश्तेदार भले आ जाएं. बैंक से पैसा नहीं आएगा.

5.

तिलक में आने वाली फल की झबिया और पैंट शर्ट के पीसेज की एक एक जानकारी सरकार को देनी होगी. अफसर आएगा और सारा रिकॉर्ड लिखकर ले जाएगा.
msdcs

6.

बरिच्छा या गोदभराई किसी मनसा देवी या कैला देवी मंदिर की बजाय बैंक में ही होगी. सारी रस्मों पर बैंक के अधिकारी और केंद्र सरकार का एक राजपत्रित अधिकारी नजर रखेंगे.

7.

बुआ के नेग में 10 परसेंट कटकर सरकार के खाते में जमा करना होगा.

8.

इतनी मुश्किलों के बाद एक मुश्किल आपकी मुश्किलें आसान करने के लिए. आपको गाने बजाने वालों, बाकी की रस्में कराने वालों को नेग देने के लिए सारा कैश 21, 51 या 101 के शेप में दिया जाएगा. तो जितने 100-50 के नोट लोगे उतने ही एक के सिक्के लेने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: मजाक में बनाया शादी कार्ड सच हो जाएगा, बनाने वाले ने भी नहीं सोचा था नोटबंदी का शिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए  

Advertisement

Advertisement

()