The Lallantop
Advertisement

बुलेट ट्रेन के 5 फीचर्स जो न मोदी जी को पता हैं न आबे जी को!

ट्रेन आने से पहले फीचर्स लीक हो गए हैं मितरों.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2017, 01:24 PM IST)
Img The Lallantop
अभी आई नहीं है, प्रतीकात्मक तस्वीर है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
जापान से आया मेरा दोस्त, दोस्त को जिप्सी पे सवार करो. तो किया भाई. शिंजो आबे को सपत्नीक गुजरात दर्शन कराया. जापान को पता लगेगा कि 'अतिथि देवो भव' हमारे यहां सिर्फ सस्ती डारमेट्री वाले होटल में नहीं लिखा रहता. हम पालन भी करते हैं. जापान ने भी हमारी दोस्ती मजबूत करते हुए बुलेट ट्रेन में पैसा लगाया. अब यहां के सरकारी नियम के हिसाब से बुलेट कब ट्रैक पर आती है, ये देखना बाकी है. लेकिन उड़ती उड़ती लेकिन विश्वस्त सूत्रों के हवाले से आई खबरें जान लो. बुलेट ट्रेन कुछ खास फीचर्स से लैस होगी.

1.कुचालित दरवाजे

खतरों के खिलाड़ी का ऑडिशन देने जाते यात्री
खतरों के खिलाड़ी का ऑडिशन देने जाते यात्री

बुलेट ट्रेन में दरवाजे बंद नहीं होंगे. क्योंकि इससे दौड़कर ट्रेन पकड़ने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. इसे पकड़ने के लिए यात्रियों को खुद अपनी स्पीड बढ़ानी पड़ेगी बस.

2. खाना नहीं पीना सही

तहरी खाने की कोशिश करती छिपकली
तहरी खाने की कोशिश करती छिपकली

बुलेट ट्रेन में खाना नहीं मिलेगा. सीधे पीने की व्यवस्था होगी. खाने में दिक्कत ये रहती है कि उसमें वेज खाने में तो छिपकली मिल जाती है लेकिन नॉनवेज में चिकन खोजे नहीं मिलता. और पीने में तो चौतरफा आराम रहेगा क्योंकि गुजरात में वैसे भी दारू बंद है.

3. ट्रेन के अंदर शॉपिंग मॉल

बड़ी लाइन की छोटी ट्रेन
बड़ी लाइन की छोटी ट्रेन

जैसा कि मोदी जी ने कहा है कि व्यापारी सैनिक से ज्यादा रिस्क लेता है. अमित शाह जी ने कहा है कि गांधी चतुर बनिया था. तो टोटल व्यापारियों की धरती पर ट्रेन में कुछ न बिके ऐसा हो ही नहीं सकता. बुलेट ट्रेन के अंदर अडानी भाई एक शॉपिंग मॉल भी बनाएंगे.

4. सुविधा शुल्क वाला टीटी

टीटी ट्रेन के अंदर है, गार्ड नहीं जो बाहर झांके
टीटी ट्रेन के अंदर है, गार्ड नहीं जो बाहर झांके

इसमें जो टीटी घूमेगा वो लेन देन की सुविधा से लैस रहेगा. अभी तक जो घूमता है उसके साथ कनफ्यूजन रहता है. कि ये पैसे लेकर सीट देगा या नहीं. ऐसा तो नहीं कि पैसा भी ले ले और सीट न दे. बुलेट ट्रेन में ये सिस्टम नहीं होगा, उसमें टीटी जुबान का पक्का मिलेगा.

5. चाय वाला

चाय पीने के लिए भी बुलेट ट्रेन के अंदर जाना होगा.
चाय पीने के लिए भी बुलेट ट्रेन के अंदर जाना होगा.

चाय वाला चाय बेचने आएगा और उसकी कुकुरमुत्तही चाय पहले से ज्यादा टेस्टी मिलेगी.
बाकी के फीचर्स तब पता चलेंगे जब जेब में टका होगा और टिकट लेकर इसमें चढ़ोगे. इतनी स्पीड वाली ट्रेन में चलने का मजा तो जरूर आएगा गुरू. बस जल्दी से लॉन्च हो जाए.
फिलहाल लखनऊ मेट्रो में लोग गुटखा थूकते मिले हैं. उनको थूकने से बचाने के लिए हमने लखनऊ सरकार से कुछ रिक्वेस्ट की थी. वीडियो में देख लीजिए.



ये भी पढ़ें:

ありがとう 友人! हमें ये 5 चीजें देने के लिए

आईफोन 8 के आठ फीचर्स जो एप्पल सिर्फ भारत में दे रहा है!

लकड़ी का कंप्यूटर और लैंडलाइन वाला आईफोन देखा आपने?

एप्पल की टक्कर में गूगल का नया फोन, जानें रिलीज से पहले डीटेल

 

Advertisement

Advertisement

()