The Lallantop
Advertisement

'साराभाई' वर्सज़ साराभाई' फेम एक्टर वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

वैभवी उपाध्याय की कार 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी. एक्सीडेंट के वक्त मंगेतर भी साथ थे.

Advertisement
Vaibhavi Upadhyaya, sarabhai vs sarabhai
वैभवी अपने मंगेतर के साथ हिमाचल घूमने गई थी जहां उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया.
pic
मेघना
24 मई 2023 (Updated: 24 मई 2023, 11:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक्ट्रेस Vaibhavi Upadhyaya की डेथ हो गई है. वो 32 साल की थीं. हिमाचल प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. वैभवी को ‘साराभाई वर्सेज़ साराभाई’ के लिए जाना जाता है. वो टीवी पर आने वाले शो ‘CID’, ‘अदालत’ और ‘सावधान इंडिया’ के भी कई एपिसोड्स में दिख चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ म्यूज़िक वीडियोज़ में भी काम किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभवी हिमाचल की तीर्थन घाटी घूमने गई थीं. उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी हिमाचल प्रदेश से जुड़ा हुआ है. वैभवी ने आखिरी पोस्ट 06 मई को किया था. जिसमें उन्होंने हिमाचल टूर का एक वीडियो शेयर किया था. बताया जा रहा है कि जब कार का एक्सीडेंट हुआ, तब उनके मंगेतर भी साथ थे. उनका एक्सीडेंट कुल्लू के बंजार में हुआ. वो घाटी घूमने निकली थीं लेकिन एक मोड़ पर गाड़ी ने कंट्रोल खो दिया. और वैभवी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. गाड़ी 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी.

वैभवी के मंगेतर जय सुरेश गांधी को हल्की चोटें आई हैं. उनका इलाज लोकल अस्पताल में चल रहा है. जब एक्सीडेंट की सूचना मिली, तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस तत्काल वहां पहुंची. मगर तब तक वैभवी की मौत हो चुकी थी. लोकल लोगों की मदद से जय सुरेश गांधी को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

वैभवी की मौत की खबर सुनने के बाद एक्टर-डायरेक्टर देवेन भोजानी ने ट्वीट किया. लिखा, 

‘’शॉकिंग. कमाल की एक्ट्रेस और मेरी बहुत अच्छी दोस्त वैभवी उपाध्याय नहीं रहीं. जिन्हें साराभाई वर्सेज़ साराभाई के जैस्मिन के रोल के लिए जाना जाता था. आपकी आत्मा को शांति मिले.''

‘अनुपमा’ फेम एक्टर रुपाली गांगुली और एक्टर जेडी मजिठिया ने भी वैभवी को याद करते हुए पोस्ट लिखा. वैभवी, वेब सीरीज़ ‘प्लीज़ फाइन्ड अटैच्ड’, टीवी शो ‘क्या कसूर है अमला का’ और ‘छपाक’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थीं. 

वैभवी से पहले एक्टर आदित्य सिंह राजपूत के निधन की खबर आई थी. 22 मई की दोपहर उनके घर के बाथरूम से उनकी बॉडी मिली थी. उनकी मौत की वजह फिलहाल पता नहीं चली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो: आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली बॉडी, Drugs overdose बताई जा रही है मौत की वजह

Advertisement

Advertisement

()