The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sapna Choudhary life anecdotes when people praises her for dance solid body GITN

सपना चौधरी को जिस गांव ने बेइज्ज़त कर भेजा, उसी ने खड़े होकर तालियां बजाई

कहानी उस गांव की, जब सपना को तबेले में तैयार होना पड़ा.

Advertisement
sapna-choudhary
सपना चौधरी के शो का चौचक किस्सा.
pic
अनुभव बाजपेयी
2 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023, 06:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी लल्लनटॉप के खास प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूजरूम में आई. यहां उन्होंने अपने काम और जीवन से जुड़े तमाम किस्से साझा किए. ऐसा ही एक किस्सा आपके सामने पेश है. हमारे साथी यमन ने सपना से इत्ता-सा एक सवाल पूछा: 

Embed

सपना ने पहले तो यमन की मौज ली. कहा: 

Embed

इसके बाद सपना ने सुनाया 2013-14 का एक चौचक किस्सा. उनका एक शो था, राजस्थान में. वहां सपना को मेकअप और कपड़े पहनने के लिए जगह नहीं दी गई. कारण था, लोगों ने सोचा ये तो गाने-बजाने वाली लड़कियां हैं. सपना के साथ दो-तीन आर्टिस्ट और थीं. उन सबको तबेले में तैयार होना पड़ा. वो तैयार हुए जा रही थीं और रोए जा रही थीं. सपना की मम्मी उन्हें समझा रही थीं कि ये सब होता रहता है. पर उस वक़्त सपना चीजें बहुत जल्दी दिल पर ले लिया करती थीं. वो सोच रही थीं, ऐसा क्या कर दिया कि कपड़े बदलने के लिए एक कमरा तक नहीं दिया गया. सपना ने बेमन से शो किया. किसी तरह रात काटी.

बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं, वक़्त एक-सा नहीं रहता. इस किस्से में भी ऐसा ही हुआ. कुछ सालों बाद सपना का गाना 'सॉलिड बॉडी' हिट हो गया. उसी जगह से, जहां उनको तबेले में कपड़े बदलने पड़े थे, सपना को शो का न्योता आया. उन्होंने स्वीकार भी किया. पर मन में कहीं था कि ये तो वही तबेले वाला गांव है. पर अब दौर बदल चुका था. सपना के लिए कड़ी धूप में लोग 4 बजे तक खड़े रहे. वो स्टेज पर पहुंची. जनसैलाब देखा. वो सपना के लिए गर्व का क्षण था. इस क्षण के लिए सपना कहती हैं:

Embed

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: सपना चौधरी हरियाणवी गानों, 'बिग बॉस' और PM मोदी पर क्या बोल गईं?

Advertisement

Advertisement

()