संजय लीला भंसाली बनाएंगे एयर स्ट्राइक पर फिल्म, बस नाम फाइनल होना बाकी
फिल्म से आने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा भारतीय सेना को दिया जाएगा.
Advertisement

विकी कौशल स्टारर 'उड़ी- दी सर्जिकल स्ट्राइक' को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था, जबकि एयर स्ट्राइक पर बन रही फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर सकते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
'उड़ी- दी सर्जिकल स्ट्राइक' की अपार सफलता के बाद पेश है 'सर्जिकल स्ट्राइक 2.0'. 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अटैक हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना ने हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान में स्थित ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था. इसके बाद भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान पीओके (Pok) में क्रैश हो गया. और उसे उड़ा रहे इंडियन पायलट अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी ने पकड़ लिया. हालांकि 60 घंटे के भीतर अभिनंदन भारत वापस आ गए थे. ये जो पूरी कहानी ऊपर बताई गई, ये इतनी दिलचस्प है कि अब इस पर फिल्म बनने जा रहा है.
इस विषय पर भारत के कुछ नामी फिल्ममेकर्स फिल्म प्लान कर रहे हैं. ये मेकर्स हैं संजय लीला भंसाली (डायरेक्टर- हम दिल दे चुके सनम, राम लीला, पद्मावत), महावीर जैन (प्रोड्यूसर-चल जीते हैं), भूषण कुमार (प्रोड्यूसर- बेबी, एयरलिफ्ट, सरबजीत) और अभिषेक कपूर (डायरेक्टर- काय पो छे, केदारनाथ). मुंबई मिरर में छपी एक खबर के मुताबिक ये फिल्म इस इंडियन फोर्सेज और उनके परिवार को एक ट्रिब्यूट होगा. साथ ही इस फिल्म से होने वाले प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा भारतीय सेना वेलफेयर फंड में दिया जाएगा.

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म सलमान खान के साथ बताई जा रही है, जिसे वो खुद डायरेक्ट करेंगे. वहीं एयर स्ट्राइक पर बनने वाली फिल्म में वो भूषण कुमार और महावीर जैन के साथ वो पैसा लगाने जा रहे हैं.
इस फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिलहाल फिल्म रिसर्च और डेवलपमेंट वाले स्टेज में है. 2019 के मिड में इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है. कास्टिंग का काम भी चल रहा है. कई बड़े नामों ने इस फिल्म में काम करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई विकी कौशल स्टारर 'उड़ी- दी सर्जिकल स्ट्राइक' साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है और उसकी कमाई रिलीज़ के डेढ़ महीने बाद भी ज़ारी है.
फिल्म और टीवी से जुड़े कई मेकर्स ने इंपा (IMPPA- Indian Motion Pictures Producer's Association) में इस विषय पर फिल्म और सीरीज़ बनाने के लिए टाइटल भी रजिस्टर करवाने में लगे हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नाम (टाइटल्स) हैं, 'बालाकोट', 'पुलवामा- दी डेडली अटैक', 'सर्जिकल स्ट्राइक 2.0', 'वॉर रूम', 'हिंदुस्तान हमारा है' और 'हाउज़ दी जोश'. मुंबई मिरर के मुताबिक इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो देखें: अभिनंदन, बालाकोट, पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक 2 कैश कराने के लिए टाइटल हथियाने में लगा बॉलीवुड