The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sandeep Reddy Vanga responded to Vikas Divyakirti For Criticising ranbir kapoors Animal:

विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' की आलोचना की थी, वांगा ने अब उल्टा जवाब दिया

Vikas Divyakirti ने कहा था, Animal जैसी फिल्म नहीं बननी चाहिए. Sandeep Reddy Vanga बोले, IAS ऑफिसर बनना, फिल्म बनाने से ज़्यादा आसान.

Advertisement
vikash divyakirti sandeep reddy vanga
विकास दिव्यकीर्ति ने एनिमल की आलोचना की थी.
pic
मेघना
2 मार्च 2025 (अपडेटेड: 3 मार्च 2025, 10:28 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranbir Kapoor की Animal को रिलीज़ हुए सालों हो गए. मगर इस फिल्म को लेकर चर्चा चलती ही रहती है. बीते दिनों फेमस एजुकेटर और Vikas Divyakirti ने कहा था कि 'एनिमल' जैसी फिल्म समाज को 10 साल पीछे ले जाती है. अब डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga  ने उनको जवाब दिया है. वांगा ने कहा कि IAS बनना फिल्म बनाने से ज़्यादा आसान है.

दरअसल, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में विकास दिव्यकीर्ति से 'एनिमल' के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा था,

Image embed

विकास के इसी बयान पर संदीप रेड्डी ने जवाब देते हुए कहा,

Image embed

Image embed

संदीप ने आगे कहा,

Image embed

ख़ैर, संदीप अपनी बनाई फिल्म को हर तरह से डिफेंड कर रहे हैं. पिछले दिनों कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी इस फिल्म से रणबीर कपूर को तो कोई समस्या नहीं हुई. उन्होंने किसी भी सीन पर कोई सवाल नहीं उठाया. वांगा ने कहा था,

Image embed

Image embed

ख़ैर, रणबीर खुद 'एनिमल' को मिली आलोचना पर बात कर चुके हैं. International Film Festival of India (IFFI) में पहुंचे रणबीर ने कहा था कि वो सारे दर्शकों की राय से सहमत हैं. बतौर एक्टर ये उनकी ज़िम्मेदारी है कि वो ऐसी फिल्में लेकर आएं जो समाज पर सकारात्मक असर डाले. लेकिन एक्टर के तौर पर ये भी ज़रूरी है कि वो अलग-अलग तरह के रोल करें.

ख़ैर, 'एनिमल' साल 2023 के अंत में रिलीज़ हुई थी. जिसने पोलराइज़िंग रिव्यूज़ पाने के बाद भी भयंकर कमाई की. रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. अब रणबीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में काम कर रहे हैं. जिसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल भी होंगे. इसके अलावा वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी दिखने वाले हैं. उधर संदीप रेड्डी वांगा, प्रभास के साथ जल्द ही 'स्पिरिट' बनाने वाले हैं. 

वीडियो: 'कन्नप्पा' का टीजर आया, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल साथ नजर आए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()