The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sanam Teri Kasam producer on Mawra Hocane casting in Sanam Teri Kasam 2

'सनम तेरी कसम 2' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट करने पर भड़के प्रोड्यूसर, बोले - मैं पागल हूं जो उसे...

'सनम तेरी कसम' के प्रोड्यूसर ने कहा, अगर मावरा का किरदार पहले पार्ट में ज़िंदा भी होता, तब भी दूसरे पार्ट में उनको कभी नहीं लिया जाता.

Advertisement
sanam teri kasam 2
'सनम तेरी कसम 2' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द शुरू होगी.
pic
मेघना
16 मई 2025 (अपडेटेड: 16 मई 2025, 01:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pahalgam Attack और Operation Sindoor के बाद India-Pakistan के बीच टेंशन है. दोनों देशों के लोग अपने-अपने मुल्क को सपोर्ट कर रहे हैं. दोनों देश के एक्टर्स भी अपने देश के साथ ही खड़े हैं. बीते दिनों Sanam Teri Kasam वाले Harshvardhan Rane ने कहा था कि अगर फिल्म का दूसरा पार्ट बनता है और उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mawra Hocane को लिया जाता है, तो वो इस फिल्म से अलग हो जाएंगे. अब इसी बात पर फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बात की है.

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में दीपक मुकुट ने कहा कि पहले पार्ट में ही मावरा के किरदार की अंत में मौत हो जाती है. अगर वो ज़िंदा भी होतीं तो भी दूसरे पार्ट में उन्हें बिल्कुल भी कास्ट नहीं किया जाता है. दीपक ने कहा,

Embed

Embed

जब उनसे हर्षवर्धन के बयान को लेकर पूछा गया तो बोले,

Embed

दीपक मुकुट ने बताया कि 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल पर काम चालू हो चुका है. स्क्रिप्टिंग का प्रोसेस चल रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी. जो सभी को चौंका देगी. ख़ैर, मावरा की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान को सपोर्ट करते हुए भारत की जवाबी कार्रवाई को 'कायराना' कहा था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही उनकी और हर्षवर्धन की बहस हो गई थी. हर्षवर्धन ने कहा था कि अपने देश के साथ खड़े होना अच्छी बाद है मगर दूसरे देश का अपमान करना या नफरत फैलाना सही नहीं.

'सनम तेरी कसम' की बात करें तो ये 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मावरा और हर्षवर्धन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उस वक्त तो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई. मगर बाद में ये यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हो गई. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए 2025 में न केवल इसे री-रिलीज किया गया, बल्कि इसका सीक्वल भी अनाउंस किया गया.

वीडियो: डायरेक्टर्स ने अनाउंस की 'सनम तेरी कसम 2', प्रोड्यूसर ने तगड़ा सुना दिया

Advertisement

Advertisement

()