The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Samir Soni reveals getting no work after Baghban, used to cry daily

बागबान के बाद किसी ने काम नहीं दिया, रोज़ जाकर बीच पर रोता था - समीर सोनी

Baghban में Amitabh Bachchan के बेटे का रोल करने वाले Samir Soni ने बताया कि उन्होंने किस शर्त पर ये फिल्म साइन की थी.

Advertisement
baghban, amitabh bachchan, salman khan, samir soni
रेणु चोपड़ा ने बताया था कि 'बागबान' के बनने के बाद उसे कोई डिस्ट्रिब्यूटर हाथ लगाने को राज़ी नहीं था.
pic
यमन
5 मार्च 2025 (अपडेटेड: 5 मार्च 2025, 05:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2003 में Baghban रिलीज़ हुई थी. इसे Ravi Chopra ने डायरेक्ट किया था. उस समय फिल्म हिट हुई. हालांकि समय के साथ रेलेवेंट नहीं रह सकी. आज आलम ऐसा है कि पॉप कल्चर में फिल्म को मीम्स से नई पहचान मिली है. जैसे ‘रुला दिया ना बेचारी को’ वाला मीम आपने देखा होगा. खैर फिल्म में Amitabh Bachchan और Hema Malini के बेटे का रोल करने वाले Samir Soni ने इस पर बात की है. Ujjwal Trivedi के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में समीर ने बताया कि वो पहले ये फिल्म नहीं करना चाहते थे. फिर उन्होंने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी, कि उनके सबसे ज़्यादा सीन अमिताभ बच्चन के साथ होने चाहिए. मेकर्स मान गए और उन्हें कास्ट कर लिया गया. हालांकि इसी बातचीत में समीर ने बताया कि ‘बागबान’ की कामयाबी से उन्हें कोई फायदा नहीं मिला. उन्हें किसी ने काम ऑफर नहीं किया. समीर ने बताया,

Embed

baghban meme
‘बागबान’ के सीन पर बना पॉपुलर मीम.

कुछ दिन पहले प्रोड्यूसर और रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा ने भी ‘बागबान’ पर बात की थी. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रेणु ने बताया कि ‘बागबान’ बनकर तैयार थी, मगर उसे कोई डिस्ट्रिब्यूटर हाथ लगाने को तैयार नहीं था. फिर वो लोग सलमान खान के पास गए. रेणु ने बताया,

Embed

रेणु ने आगे कहा,

Embed

रेणु ने आगे बताया,

Embed

बाकी समीर सोनी की बात करें तो ‘बागबान’ के बाद उनके फिल्मी करियर ने टेक ऑफ नहीं किया. उन्होंने ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ नाम के टीवी से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की. ये उनके सबसे पॉपुलर कामों में से एक है. इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स के शो Fabulous Lives of Bollywood Wives में भी नज़र आते हैं. उनकी पत्नी नीलम इस शो में मुख्य भूमिका में हैं.      
 

वीडियो: अमिताभ बच्चन की 'बागबान' के डायरेक्टर सलमान खान के घर पहुंचे, अपना रोल सुनकर सलमान ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()