"ये जो शाहरुख़-सलमान सुपरस्टार बने हैं उसमें हमारा लहू भी बहा है"
Sikandar में Salman Khan के लिए गाने लिखने वाले Sameer Anjaan बताते हैं कि कैसे उनसे गाने लिखवाने के लिए Shahrukh और Salman रिक्वेस्ट करते थे.

45 साल के करियर में करीब 4 हजार फिल्मी गाने लिखने वाले Lyricist Sameer Anjaan ने हाल ही में The Lallantop से ख़ास बातचीत में अपने गानों की विरासत पर बात की. उन्होंने कहा कि एक एक्टर को सुपरस्टार बनाने में गीतकारों की भूमिका भी अहम होती है. उनके गीत हिट होते हैं, तो जनता फिल्म देखने जाती है. समीर ने कहा कि Shahrukh Khan और Salman Khan के सुपरस्टार बनने में उनका योगदान भी है. 1992 में आई फ़िल्म 'दीवाना' के दौर से ही दोनों एक्टर समीर से कहते थे कि समीर उनके लिए कोई हिट गाना लिखें. 'लव 86' से ब्रेकथ्रू करने वाले समीर ने हमें बताया,
उन्होंने कहा,
समीर ने बताया कि सलमान और शाहरुख दोनों से ही उनके दोस्ताना रिश्ते रहे. सलमान के साथ दोस्ती की वजह उन्होंने सलीम ख़ान को बताया. बकौल समीर,
उन्होंने सलमान के लिए - ‘अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है’ (जीत, 1996), ‘ओ ओ जाने जाना ढूंढे तुझे दीवाना' (प्यार किया तो डरना क्या, 1998), ‘साजन जी घर आए' (कुछ कुछ होता है, 1998), ‘तेरे नाम हमने किया है जीवन अपना सारा सनम’ (तेरे नाम, 2003) जैसे गाने लिखे. शाहरुख़ के - ‘तुम पास आए यूं मुस्कुराए' (कुछ कुछ होता है, 1998) और ‘ये लड़का हाय अल्ला’ (कभी खुशी कभी ग़म, 2001) जैसे गानों के बोल भी समीर ने लिखे.
सलमान की नई फ़िल्म 'सिकंदर' का गाना 'सिकंदर नाचे' भी समीर ने लिखा है. फ़िल्म का ट्रेलर 24 मार्च को आया है और ख़बर लिखे जाने तक यू-ट्यूब पर 50 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. फ़िल्म 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है.
वीडियो: 'सिकंदर' के डायरेक्टर बोले, "सुपरस्टार की वजह से कहानी के साथ समझौता करना पड़ता है"

.webp?width=60)

