The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Samantha to make her Hindi movie debut with Ayushmann Khurrana starrer horror comedy

वैंपायर बने आयुष्मान खुराना के साथ हिंदी फिल्म डेब्यू करेंगी समांथा!

ये फिल्म दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा होगी.

Advertisement
samantha ayushmann khurrana horror comedy
'ऊ अंतवा' गाने के एक सीन में समांथा दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना.
pic
श्वेतांक
16 सितंबर 2022 (Updated: 16 सितंबर 2022, 01:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले दिनों ये घोषणा हुई थी कि समांथा अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू करने जा रही हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट है कि वो एक हॉरर फिल्म में काम करने जा रही हैं. इसमें आयुष्मान खुराना एक वैंपायर का रोल करेंगे.

मशहूर एक्टर समांथा ने 'द फैमिली मैन 2' से अपना हिंदी करियर शुरू किया था. मगर वो ओटीटी कॉन्टेंट था. अब समांथा हिंदी फिल्म में काम करने जा रही हैं. मैडॉक फिल्म्स के तले बन रही एक हॉरर कॉमेडी में. ये फिल्म दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा होगी. जिसकी शुरुआत श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' के साथ हुई थी. फिर जाह्नवी कपूर की 'रूही' आई. आने वाले दिनों में वरुण धवन की 'भेड़िया' और श्रद्धा की 'मुंझा' भी इस यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं.

समांथा की डेब्यू फिल्म को 'स्त्री' और 'भेड़िया' के बना चुके अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म की कहानी अमर ने निरेन भट्ट के साथ मिलकर लिखी है. पीपिंगमून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस अनाम फिल्म की कहानी राजस्थान की लोककथा से प्रेरित होगी. इसमें समांथा एक राजकुमारी का रोल करेंगी. समांथा के साथ इस फिल्म में आयुष्मान खुराना नज़र आएंगे. आयुष्मान का किरदार एक वैंपायर का बताया जा रहा है. ये एक VFX हेवी फिल्म बताई जा रही है. ऐसा ही एक किरदार वरुण भी 'भेड़िया' में निभा रहे हैं.

समांथा और आयुष्मान ने ये फिल्म साइन कर ली है. इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. तब तक आयुष्मान और समांथा दोनों ही अपने पिछले कमिटमेंट्स निपटा लेंगे. आने वाले दिनों में आयुष्मान खुराना की मेडिकल कॉमेडी 'डॉक्टर- जी' रिलीज़ होने वाली है. जबकि समांथा की पहली पैन-इंडिया फिल्म 'यशोदा' भी रिलीज़ की राह ताक रही है. आयुष्मान फिलहाल अनन्या पांडे के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग कर रहे हैं. जबकि समांथा, विजय देवरकोंडा के साथ रोमैंटिक कॉमेडी 'कुशी' के शूट में व्यस्त हैं. इससे निपटने के बाद समांथा राज एंड डीके की सीरीज़ 'सिटाडेल' पर काम शुरू करेंगी. इन सब प्रोजेक्ट्स से फारिग होने के बाद अमर कौशिक डायरेक्टेड इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू होगा. 

वीडियो देखें: कहानी समांथा की, जिसके एक ट्वीट पर महेश बाबू के फैन्स उनके दुश्मन हो गए थे

Advertisement

Advertisement

()