खबर छपी कि समांथा ने नागा चैतन्य की रिलेशनशिप पर कमेंट किया, समांथा ने ट्वीट करके सच्चाई बता दी
उस खबर में लिखा गया था कि समांथा ने एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप पर बात की है और नागा चैतन्य को अपना बिहेवियर सुधारने की सलाह दी है.

Samantha इन दिनों अपनी फिल्म Shaakuntalam को प्रमोट कर रही हैं. इंटरव्यूज़ चल रहे हैं. एक खबर छपी. इसमें बताया गया कि समांथा ने एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप पर बात की है. खबर में सूत्रों के हवाले से वो तमाम बातें लिखी गईं, तो कथित तौर पर समांथा ने किसी इंटरव्यू में कही थीं. ये खबर समांथा तक पहुंची. उन्होंने फौरन ट्वीट करके लिखा कि उन्होंने किसी भी इंटरव्यू में ऐसा कुछ नहीं कहा.
ग्रेट आंध्रा डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट है. तेलुगु सिनेमा पोर्टल है. इस वेबसाइट पर छपी एक खबर में लिखा गया कि समांथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप की खबरें चलने लगीं. हालिया इंटरव्यू में समांथा ने इस पर बात की है. सूत्रों के हवाले से समांथा को कोट करते हुए लिखा गया-
समांथा ने इस खबर को ट्विटर पर कोट करते हुए लिखा-
ये बड़ी हैरत की बात है कि सेलेब्रिटीज़ के नाम से उन बातों पर खबर बना दी जाती है, जो उन्होंने कभी कही ही नहीं. और उन सेलेब्रिटीज़ को सामने आकर इस तरह की फर्ज़ी खबरों का खंडन करना पड़ जाता है.
नागा चैतन्य तेलुगु एक्टर नागार्जुन के बेटे हैं. 6 अक्टूबर, 2017 को समांथा और नागा चैतन्य की शादी हुई. अक्टूबर 2021 में इन्होंने तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया.
समांथा आखिरी बार 'यशोदा' नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं. फिल्म हिट रही. अब उनकी नई फिल्म 'शाकुंतलम' आ रही है. गुणाशेखर डायरेक्टेड इस फिल्म में समांथा के साथ देव मोहन दिखाई देने वाले हैं. अल्लू अर्जुन की बिटिया अल्लू अरहा भी इस फिल्म में एक छोटा सा रोल कर रही हैं. 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में लग रही है.
वीडियो: मैटिनी शो: कहानी समांथा की, जिसके एक ट्वीट पर महेश बाबू के फैन्स उनके दुश्मन हो गए थे

.webp?width=60)

