The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Samantha Ruth Prabhu takes a dig at Producer who said that her career was over after divorce

"समांथा का करियर खत्म" कहने वाले प्रोड्यूसर को एक्ट्रेस ने कायदे का जवाब दे डाला

समांथा हमेशा ऐसी बातों का बेबाकी से जवाब देती रही हैं.

Advertisement
pic
23 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023, 07:33 PM IST)
samantha ruth prabhu producer chittibabu
समांथा ने सीधे तौर पर प्रोड्यूसर का नाम नहीं लिया लेकिन लोग समझ गए. फोटो - इंस्टाग्राम/ स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

Samantha Ruth Prabhu की हालिया रिलीज़ ‘शाकुंतलम’ बिल्कुल भी नहीं चली. फिल्म में समांथा का काम भी पसंद नहीं किया गया. ‘शाकुंतलम’ के फेलियर की आड़ में तेलुगु सिनेमा के प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू ने उन पर कमेंट किया. कि अपने तलाक के बाद वो कैसी भी फिल्म कर रही हैं. और एक स्टार हिरोइन के तौर पर उनका करियर खत्म हो गया है. समांथा ने अपने ढंग से चिट्टीबाबू को जवाब दिया. जिसे लोग किसी सैवेज मोमेंट की तरह देख रहे हैं. 

चिट्टीबाबू ने कुछ दिन पहले Filmylooks नाम के एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था. उन्होंने वहां समांथा के बारे में कहा,

समांथा ने अपने तलाक के बाद ‘पुष्पा: द राइज़’ फिल्म का ‘उ अंतवा’ आइटम सॉन्ग किया. वो उन्होंने अपना गुज़ारा चलाने के लिए किया. स्टार हिरोइन का स्टेटस खोने के बाद वो कैसा भी काम कर रही हैं. हिरोइन के तौर पर उनका करियर खत्म है और उन्हें अपना स्टारडम वापस नहीं मिल सकता. अब उन्हें जैसे भी ऑफर मिलेंगे वो वैसा ही काम करती रहेंगी. 

समांथा अपने इंटरव्यूज़ के दौरान इमोशनल हो जाती हैं. ऐसे कई वीडियो बीच में वायरल भी हुए थे. चिट्टीबाबू को इस बात से भी दिक्कत थी. उन्होंने कहा कि समांथा अपनी फिल्म को प्रोमोट करने के लिए सेंटीमेंट और हमदर्दी का सहारा लेती हैं. आगे जोड़ा कि ‘शाकुंतलम’ से पहले भी समांथा ने ऐसा ही कुछ कहा. कि ये ऐसा किरदार है जिसे वो मरने से पहले करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि हर बार सेंटीमेंट आपके लिए काम नहीं करेगा. 

samantha prabhu
समांथा की स्टोरी का स्क्रीनशॉट.  

चिट्टीबाबू के इंटरव्यू ने तूल पकड़ लिया. समांथा ने उनको जवाब दिया. लेकिन बिना उनका नाम लिए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. जिसे कुछ घंटों बाद डिलीट कर दिया. स्टोरी में एक गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट दिखता है. सर्च बार में लिखा है कि कुछ लोगों के कान में बाल क्यों उगने लगते हैं. जवाब में गूगल ने बताया कि ऐसा टेस्टोस्टेरोन की मात्रा ज़्यादा होने की वजह से है. समांथा इस स्क्रीनशॉट के ज़रिए साइंस नहीं पढ़ाना चाह रही थीं. उनका इशारा सीधा चिट्टीबाबू पर ही था. भले ही उन्होंने कोई नाम नहीं लिखा. ऐसा इसलिए क्योंकि आप चिट्टीबाबू की कोई भी फोटो गूगल करेंगे तो पाएंगे कि उनके कानों में बाल उग रहे हैं. 

चूंकि उनका इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इसलिए लोग समांथा की इंस्टाग्राम स्टोरी को चिट्टीबाबू से ही जोड़ रहे हैं.                                  
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: नागा चैतन्य के साथ तलाक को लेकर समांथा को भद्दी बात बोली, मिला करारा जवाब

Advertisement

Advertisement

()