The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan's Tiger 3 co star reveals she messages him after watching his good film

"सलमान बड़े स्टार बन गए, फिर भी पहले जैसी इक्वेशन है"

सलमान खान की 23 साल पुरानी को-स्टार ने बताया कि वो किस तरह के इंसान हैं. उन्होंने बताया कि सलमान की कोई भी अच्छी फिल्म देखने के बाद वो तुरंत सलमान को मैसेज कर के बताती हैं.

Advertisement
pic
17 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:58 PM IST)
tiger 3 revathy salman khan
'टाइगर 3' 12 नवंबर यानी दिवाली वाले दिन रिलीज़ होने वाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीती 16 अक्टूबर को Tiger 3 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ट्रेलर की शुरुआत रेवती के वॉइसओवर से होती है. वो कहती हैं, ‘देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है, बस एक आदमी का’. इसी पॉइंट पर सलमान की एंट्री होती है. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि रेवती फिल्म में R&AW की सीनियर ऑफिसर का रोल करेंगी. सलमान और रेवती ने 23 साल पहले भी एक फिल्म में साथ काम किया था. उस फिल्म का नाम ‘लव’ था जिसे सलमान की सबसे प्यारी फिल्मों में गिना जाता है. हाल ही में रेवती ने ‘लव’ और ‘टाइगर 3’ के को-स्टार सलमान को लेकर बात की. उन्होंने न्यूज़18 को बताया

सलमान दरियादिल इंसान हैं. जब भी मेरा उनसे बात करने का या फोन करने का मन करता है, तब मैं तुरंत ऐसा कर देती हूं. वो प्यार और परवाह दर्शाते हैं. मुझे भी उनके लिए वैसा ही महसूस होता है. उनकी कोई अच्छी फिल्म देखने के बाद मुझे बहुत खुशी होती है. उनकी फिल्म अच्छी लगने पर मैं हमेशा उन्हें मैसेज करती हूं और वो जवाब भी देते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि मैं उनकी फिल्मों को लेकर तीन या चार साल बाद मैसेज करती हूं. 

सलमान और रेवती ने अपने करियर के शुरुआती दौर में साथ काम किया था. तब की तुलना में अब क्या बदला है, इसे लेकर रेवती ने कहा:

वो अब बहुत बड़े स्टार बन गए हैं. तो अब चीज़ें बदल गई हैं. इससे हमारे सेट का डाइनैमिक भी बदल गया है. उनके इर्द-गिर्द अलग ही हवा होती है. जहां तक मेरी बात है, तो मैं अभी भी आम इंसान ही हूं जो बस अपनी पसंद का काम कर रही है. बाकी हमारी पर्सनल इक्वेशन तो हमेशा रहेगी ही.

सलमान और रेवती ने सिर्फ स्क्रीन ही शेयर नहीं की. साल 2004 में रेवती ने बतौर डायरेक्टर ‘फिर मिलेंगे’ नाम की फिल्म बनाई थी. सलमान उसका भी हिस्सा थे. बीते साल रेवती ने ‘सलाम वेंकी’ नाम की फिल्म भी बनाई थी जहां आमिर खान ने कैमियो किया था. बाकी उनकी नई फिल्म ‘टाइगर 3’ की बात करें, तो ये दिवाली वाले दिन यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है. बताया जा रहा है कि वो टाइगर के कैरेक्टर को पाकिस्तानी जेल से छुड़ाने के लिए आएंगे.

वीडियो: सलमान खान की 'टाइगर 3' के कई सीन्स 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' से copied बताए जा रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()