The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman khan's security reviewed after the fresh threat from gangster lawrence bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी का रिव्यू, सावधान रहने की सलाह

गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर अटैक हुआ था, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का काम कहा गया. जिसके बाद गिप्पी ने कहा कि उनका सलमान से करीबी रिश्ता नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया कि सलमान को दाउद भी नहीं बचा सकता.

Advertisement
pic
29 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:45 PM IST)
सलमान खान
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बार-बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि ये धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी को रिव्यू किया है और उनसे सतर्क रहने को भी कहा है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ एक सीनियर ऑफिशियल का कहना है, 

‘धमकी के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को रिव्यू किया गया है ताकि कोई लूपहोल ना रहे. हमने उनसे बात की है और सतर्क रहने को कहा है. साथ ही सिक्योरिटी से जुड़ी कुछ और बातें भी डिस्कस की’.

कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर कुछ लोगों ने अटैक कर दिया था. उनके वैंकूवर वाले घर पर गोलियां चलाई गई. गिप्पी कुछ समय पहले ही इस घर में शिफ्ट हुए हैं. गाड़ी पर भी गोलियां लगी थीं. हमले के कुछ समय बाद ही लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई. जिसमें इस हमले की ज़िम्मेदारी ली गई. पोस्ट में लिखा था, 'सलमान खान के साथ करीबी रिश्ते तुम्हें बचा नहीं पाएंगे. समय आ गया है कि तुम्हारा 'भाई' सलमान खान आए और तुम्हें बचाए.' इस पोस्ट में सलमान खान के लिए भी एक मैसेज था. लिखा था, 'इस मुग़ालते में ना रहना कि दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमसे बचा सकता है. तुम्हें कोई नहीं बचा सकता.  

 गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फेसबुक पोस्ट 


पोस्ट में आगे लिखा था कि सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारे रिएक्शन की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया. हम सभी जानते हैं वो कैसा इंसान था. 

‘जब विक्की मिड्डूखेड़ा था तो तुम उसके आस-पास मंडराते रहते थे और उसके बाद तुमने सिद्धू के लिए शोक मनाया. तुम हमारे रडार पर हो, अब हम तुम्हें बताएंगे. ये तो सिर्फ एक ट्रेलर था. पूरी फिल्म तो अभी बाकी है. याद रखना मौत के लिए वीजा की ज़रूरत नहीं होती, ये बिन बुलाये आती है’. 

लॉरेंस बिश्नोई के इस मैसेज के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी बात रखी. न्यूज़ 18 के साथ बात करते हुए गिप्पी ने कहा, 

‘ मेरी सलमान खान के साथ कोई दोस्ती नहीं है और इसका गुस्सा मुझ पर निकाला गया है. जो कुछ भी हुआ है, मैं उससे अब भी सदमे में हूं.’

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. एक कथित टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान ने बिश्नोई समाज का अपमान किया है और वो उनसे बदला लेना चाहता है. उसने कहा कि सलमान को मारना उसके जीवन का मकसद है. बचपन से उसके मन में सलमान को लेकर गुस्सा भरा हुआ है. सलमान का नाम 1998 के ब्लैकबक केस में शामिल था. उसी वजह से लॉरेंस उन्हें मारना चाहता है. 

Advertisement

Advertisement

()