सलमान इवेंट में नाच रहे थे, लोग बोले, 'बहुत थके हुए लग रहे हैं, सेहत का ध्यान रखना चाहिए'
वायरल वीडियो में सलमान खान 'दबंग' फिल्म के गाने 'हमका पीनी है' पर नाच रहे हैं. लोगों का कहना है कि सलमान वीडियो में बहुत अनफिट और थके हुए लग रहे हैं. कुछ लोगों ने सलमान के वज़न पर भी चिंता जताई है.
सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
Salman Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान डांस करते नज़र आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली का है, जहां एक इवेंट में सलमान परफॉर्म कर रहे हैं. वीडियो में सलमान को नाचता देख जनता उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. लोग कह रहे हैं सलमान को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए.
वायरल वीडियो में सलमान खान 'दबंग' फिल्म के गाने ‘हमका पीनी है’ पर नाच रहे हैं. लोगों का कहना है कि सलमान वीडियो में बहुत अनफिट और थके हुए लग रहे हैं. कुछ लोगों ने सलमान के वज़न पर भी चिंता जताई है. कुछ लोगों का कहना है कि 'टाइगर 3' के बाद सलमान को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए.
पहले आप वो वीडियो देखिए-
एक यूज़र ने सलमान का ये वीडियो शेयर करके लिखा,
''वो कितने थके हुए और अनहेल्दी दिख रहे हैं. उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए.''
एक ने लिखा,
''हां, मुझे भी ऐसा लग रहा है कि वो किसी चिंता में है, मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है.''
एक ने लिखा,
''ये यूएसए में गए थे. हेल्थ की समस्या है. कुछ महीने के लिए जिम बंद किया हुआ है. उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा.''
एक ने लिखा,
''थके हुए और अनहेल्दी या अपनी उम्र के लग रहे हैं? मैं आशा करती हूं सबकुछ ठीक हो.''
एक यूज़र ने लिखा,
''बहुत थके हुए लग रहे हैं.''
इन सभी के अलावा बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने सलमान के ऐसे किसी प्राइवेट इवेंट में डांस करने को ठीक नहीं बताया. लोगों ने कहा कि जब सलमान इतना पैसा कमाते हैं, तो उन्हें ऐसे किसी इवेंट में नाचने की कोई ज़रूरत नहीं.
एक यूज़र ने लिखा,
''इनके पास इतना पैसा है. ये समझने की कोशिश कर रही हूं कि वो फिर भी ऐसा क्यों कर रहे हैं? वो डांस करते हुए बिल्कुल भी एक्साइटेड नहीं लग रहे.''
He has so much of money
Just want to understand why would he continue doing this? He doesn't look excited about it either !pic.twitter.com/E13xsZDyOg
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) October 2, 2023
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता. इसलिए उन्हें सलमान के किसी इवेंट में डांस करने या परफॉर्म करने में कोई गलत बात नहीं लगती.
खैर, सलमान खान की पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई. अब लोगों को उनकी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' से बहुत उम्मीदें हैं. 'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है.