The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan writes a letter to his fans ahead the release of Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

35 साल के बाद सलमान खान ने अपने फैंस को लिखे लेटर में क्या लिखा?

सलमान ने इस लेटर में पिछले 35 सालों से उन्हें सपोर्ट करने के लिए फैंस को थैंक यू कहा है.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2023, 04:38 PM IST)
salman khan, kisi ka bhai kisi ki jaan,
'किसी का भाई किसी की जान' के एक सीन में सलमान खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan ने 35 साल के बाद अपने फैंस को एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने फैंस को थैंक यू बोला है. इतने सालों तक उन्हें सपोर्ट करने के लिए. साथ ही अपनी नई फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan देखने की भी गुज़ारिश की है.

सलमान खान ने अपने इस लेटर में लिखा-

''इतने सालों तक आपने जो मुझे प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए बहुत शुक्रिया. एक्टर के तौर पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ये मेरा 35वां साल है. मेरी ये यात्रा सिनेमाघरों में फिल्में देखने वाले ऑडियंस और देशभर में फैले आप सब फैंस की वजह से संभव हो पाई है. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मेरी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पसंद करेंगे, जो कि ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है.


ढेर सारा प्यार
सलमान खान''

ये पर्सनलाइज़्ड लेटर्स हैं, जो खास सलमान खान फैंस के लिए बनाए गए हैं. ये जिसे भी दिया जाता है, उसका नाम लिखकर दिया जाता है. साथ में सलमान खान के दस्तख़त होते हैं. इसे एक तरह से 'किसी का भाई किसी की जान' की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी के तहत भी देखा जा सकता है. क्योंकि इस लेटर में सलमान ने लोगों से ये फिल्म देखने की गुज़ारिश की है. कई लोगों ने इस लेटर की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

इससे पहले सलमान खान ने 1990 में 'मैंने प्यार किया' की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस को एक लेटर लिखा था. ये उनका हैंडरिटन लेटर था. इसमें भी उन्होंने यही लिखा था अगर वो लोग नहीं होते, तो ये सबकुछ संभव नहीं हो पाता. जनता है, तो उनके जैसे स्टार्स हैं. पिछले दिनों वो ख़त अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.  

खैर, जैसा कि उस लेटर में बताया गया है सलमान अगली बार 'किसी का भाई किसी की जान' में नज़र आने वाले हैं. फिल्म का टीज़र 'पठान' के साथ रिलीज़ किया गया था. उसके बाद वैलेंटाइन्स डे के मौके पर फिल्म का पहला गाना 'नैय्यो लगदा' रिलीज़ किया गया. अब तक उस गाने को यूट्यूब पर 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज़्यादा बार स्ट्रीम किया जा चुका है. इस गाने में सलमान का हुकस्टेप चर्चा और मीम्स का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि होली से पहले फिल्म का एक और गाना रिलीज़ किया जाएगा, जिसका नाम है 'बिल्ली बिल्ली'.

'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और जगतपति बाबू जैसे एक्टर्स दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. इसी बात से फैंस सबसे ज़्यादा खौफ में हैं. 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में लग रही है.   

वीडियो: आमिर खान ने चैंपियंस रीमेक में सलमान खान को कास्ट कर लिया है,अपने बर्थडे पर अनाउंस करेंगे फिल्म?

Advertisement

Advertisement

()