The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman khan will work with karna johar film with dharma productions

करण जौहर की पिक्चर में 25 साल बाद काम करने वाले हैं सलमान खान!

फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 05:10 PM IST)
salman-khan-karan-johar
सलमान अब करण जोहर के साथ फिल्म करेंगे
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान खान सालों बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. ईद के मौके पर 21 अप्रैल को उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है. अगले बरस 2024 में भी ईद के मौके पर सलमान भाई अपनी बुकिंग कर रहे हैं. खबर आ रही है कि वो करण जौहर के साथ फिल्म करने वाले हैं. ये अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है.

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के साथ सलमान अपनी अगली फिल्म प्लान कर रहे हैं. उनके लिए 'वांटेड' से ही ईद शुभ रही है. लगभग हर साल ईद पर उनकी एक फिल्म आती ही आती है. 2024 में दीवाली और रिपब्लिक डे की बुकिंग पहले से ही बड़े स्टार्स कर चुके हैं. पर ईद पर सल्लू भाई का ही कब्जा रहने की उम्मीद है. ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान अभी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं और जैसे ही उन्हें स्क्रिप्ट मिलती है, फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.  

दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान जिन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर सोच-विचार कर रहे हैं, उनमें से एक धर्मा प्रोडक्शन की भी फिल्म है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार करण जौहर सलमान से एक बड़े बजट की फिल्म के लिए बात कर रहे हैं. ये बातचीत अभी शुरुआती दौर में ही है. स्क्रिप्ट, डायरेक्टर और कास्टिंग पर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है. अगर सलमान इस फिल्म के लिए हां कर देते हैं, तो वो और करण 25 साल बाद किसी फिल्म में साथ काम करेंगे. सलमान इससे पहले उनकी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम कर चुके हैं. पर इसमें वो लीड रोल में नहीं थे. लीड रोल था शाहरुख खान का. इसके अलावा काजोल और रानी मुखर्जी भी अहम किरदारों में थीं. पर इसकी संभावना काफी कम है कि करण ही सलमान को डायरेक्ट करेंगे. हां, पिक्चर उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले ज़रूर बनेगी. पर सलमान की एंट्री के चलते संभव है, करण फिल्म में निर्देशक की कुर्सी पर भी बैठें. अभी बतौर निर्देशक करण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बना रहे हैं. इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं.

सलमान की इस साल दो पिक्चरें आ रही हैं. पहली 'किसी का भाई किसी की जान' और दूसरी है 'टाइगर 3'. KKBJ में उनके साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम भी काम कर रहे हैं. 'टाइगर 3' में सलमान के साथ कटरीना कैफ होंगी. इसमें शाहरुख का भी कैमियो होने वाला है. इसे मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं.  

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का पोस्टर मज़े में कैसा बना, कहानी बताई अविनाश गोवारीकर ने

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()