The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan wears torn distressed shoes at Tiger 3 promotions photos goes viral

सलमान खान 'टाइगर 3' प्रमोशन में फटे जूते पहनकर क्यों गए?

Salman Khan के फटे जूते इंटरनेट पर भयंकर वायरल हो गए. लोग कह रहे हैं कि क्या डाउन टु अर्थ आदमी हैं.

Advertisement
pic
24 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 24 नवंबर 2023, 12:52 PM IST)
salman khan, torn shoes, tiger 3,
सलमान खान की फटे जूते वाली वायरल तस्वीर. उनके साथ कटरीना कैफ और फिल्म जर्नलिस्ट सामिना शेख नज़र आ रही हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की पिक्चर Tiger 3 रिलीज़ हुई है. उसी के प्रमोशन के सिलसिले में सलमान और Katrina Kaif इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू से सलमान की एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें वो फटे हुए जूते पहने नज़र आ रहे हैं. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है. लोग कह रहे हैं कि सलमान डाउन टु अर्थ आदमी है. वहीं दूसरे तबके का कहना है कि अगर सलमान ने फटे जूते पहने इसका मतलब वो लेटेस्ट फैशन का हिस्सा है.

22 नवंबर की रात सिनेमा जर्नलिस्ट समीना शेख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सलमान और कटरीना के साथ एक फोटो अपलोड की. ये तस्वीर एंटरटेनमेंट पोर्टल ज़ूम के साथ हुए इंटरव्यू के बाद की है. इस फोटो में कटरीना ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई है. सलमान खान नीली कमीज और काले पैंट के साथ ब्लैक फॉर्मल जूतों में नज़र आ रहे हैं. कैच ये है कि ये जूते बड़ी खराब अवस्था में लग रहे हैं. जूते का आगे का हिस्सा शायद घिसने या ठोकर लगने की वजह से सफेद सा हो गया है. कुछ जगहों से ये जूता फटा भी हुआ है. इसी वजह से ये तस्वीर चर्चा विषय बनी हुई है.  

सलमान के जूतों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कोई सलमान को ज़मीन से जुड़ा हुआ आदमी बता रहा है, तो कोई उन्हें फैशनेबल कह रहा है. लोग कह रहे हैं कि सलमान ने फटी जीन्स पहनी तो वो ट्रेंड बन गया. अब वो फटे जूते पहनकर घूम रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में इस जूते की कीमत 1.7 लाख रुपए बताई जा रही है. हालांकि इसे कंफर्म नहीं किया जा सका है. कुछ नायाब सोशल मीडिया रिएक्शंस आप नीचे देख सकते हैं- 


सलमान आमतौर पर काले फॉर्मल जूतों में ही देखे जाते हैं. लेकिन फटा हुए जूतों में पहली बार दिखे. ऐसी संभावना कम ही है कि वो फटे जूते पहनकर घूमेंगे. आज कल कुछ बड़े फैशन ब्रांड्स में एक ट्रेंड शुरू हुआ है. टॉर्न/डिस्ट्रेस्ड जूतों (distressed shoes) का. इसमें तकरीबन पूरी तरह से फटे, गंदे और बर्बाद हो चुके जूतों भयंकर कीमतों पर बेचे जा रहे हैं. मशहूर लग्ज़री फैशन ब्रांड है बैलेंसियागा. उन्होंने 2022 में Paris Sneaker कलेक्शन लॉन्च किया. इन जूतों की कीमत लाखों में है. 

जब कोई पैसे वाला आदमी या सेलेब्रिटी नॉर्मल हरकतें करता है, तो आम जनता उसके साथ रिलेट करती है. इसमें पब्लिक को बड़ा मज़ा आता है. पिछले दिनों विजय सेतुपति एक इवेंट में सैंडल नुमा चप्पल पहनकर चले गए थे, तो खबरें बन गई थीं. 'लाइगर' के प्रमोशन के दौरान विजय देवरकोंडा लगातार हवाई चप्पल में देखे गए थे. लोगों ने कहा कि ये लोग बड़े ज़मीनी लोग हैं. इतने पैसे कमाने के बावजूद इनके स्टार्स वाले नखरे और शू-शां नहीं है.

ख़ैर, सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' इन दिनों थिएटर्स में चल रही है. फिल्म ने दुनियाभर से 400 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का इंडिया कलेक्शन 250 करोड़ रुपए के आसपास है. जो कि उम्मीद से कम है. 'टाइगर 3' में सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रणवीर शौरी, रेवती, विशाल जेठवा और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

Advertisement

Advertisement

()