The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan-Viveck Vaswani: Producer explains why he never worked with him after Patthar Ke Phool

"शराब पीकर बिना अनुशासन..." प्रोड्यूसर ने बताई सलमान के साथ काम न करने की वजह

'पत्थर के फूल' के बाद विवेक वासवानी ने सलमान के साथ काम करने से तौबा कर ली. सेट पर उनके रवैया उन्हें नागवार था.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026, 12:44 PM IST)
Viveck Vaswani, Salman Khan Patthar ke Phool
प्रोड्यूसर विवेक वासवानी एक्टर भी हैं. उन्होंने तकरीबन 100 फिल्मों में एक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की शुरुआती फिल्मों में एक फिल्म Patthar ke Phool भी है. Viveck Vaswani इसके प्रोड्यूसर थे. उन्होंने इस फिल्म से Raveena Tandon को लॉन्च किया था. सलमान के लिए भी ये फिल्म महत्वपूर्ण थी. मगर इसके बाद विवेक वासवानी ने फिर कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया. यहां तक कि उनके स्टार बन जाने के बाद भी नहीं. और इसकी वजह भी ख़ुद सलमान ही हैं. विकी लालवानी के पॉडकास्ट पर उन्होंने इस मसले पर विस्तार से बात की. और बताया कि उनके सलमान के साथ कैसे समीकरण थे, और सलमान की किस हरक़त से वो बदल गए. विवेक ने कहा,

"मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकता जहां शराब हो. जहां लोग शराब पीकर बिना अनुशासन के काम करते हों. मैं इस तरह काम नहीं कर सकता. अगर मुझे वो सलमान खान मिलें, जिन्हें मैंने संजय लीला भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे फिल्ममेकर्स के साथ देखा है, तो मैं उनके साथ काम करूंगा. इनके साथ सलमान पूरी तरह अनुशासित रहते हैं. एक बेहतरीन प्रोफेशनल की तरह काम करते हैं. और अपना बेस्ट देते हैं."

विवेक ने बताया कि सलमान इन फिल्ममेकर्स के साथ प्रोफेशनली काम करते हैं, क्योंकि ये बड़े बैनर हैं. मगर बाकियों के साथ उनका रवैया अलग हो जाता है. विवेक ने कहा,

"ये वो प्रोड्यूसर्स हैं, जो सिर्फ सलमान के नाम पर फिल्में नहीं बनाते. उन्हें सलमान द 'स्टार' की जरूरत नहीं होती. उन्हें सलमान द 'एक्टर' चाहिए होता है. जिस दिन मुझे सलमान एक्टर के रूप में मिलेंगे, मैं उनके साथ काम करूंगा."

विवेक वासवानी को सलमान के तौर-तरीकों और अनुशासनहीनता से भी शिकायत रही है. इस बारे में उन्होंने कहा,

"अनुशासनहीनता मुझे बिल्कुल नागवार है. अगर काम सुबह 9 बजे शुरू होता है, तो आप शाम 4 बजे नहीं आ सकते. ये मुझे क़तई मंज़ूर नहीं है. अगर आप कुछ बदलना चाहते हैं तो समय से पहले आइए, डायरेक्टर के साथ बैठिए और उस पर ठीक से चर्चा कीजिए."

# सलीम खान के कारण चुप्पी साधे रहे सलमान

‘पत्थर के फूल’ लिखी थी सलमान के पिता सलीम खान ने. वो भी सेट अक्सर सेट पर मौजूद होते थे. उनकी मौजूदगी का असर सलमान के रवैये पर भी पड़ा. इस बारे में विवेक ने कहा,

“सलमान के पास 'पत्थर के फूल' में बदलाव करवाने की ज्यादा गुंजाइश नहीं थी. क्योंकि हिज़ बाप वॉज़ सिटिंग देयर. (उन्होंने बड़े गुस्से में कहा) सलीम खान जिन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी, वो इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. बल्कि अक्सर सेट पर मौजूद होते थे. सलीम साहब मुझे बहुत पसंद करते थे. भले ही हमारे बीच कुछ मतभेद थे. खासकर बाद में जब सलमान बड़े स्टार बन गए और कई फिल्में साइन कर लीं. इससे डेट्स को लेकर कुछ दिक्कतें आईं. लेकिन वो छोटी-मोटी बातें थीं.”

बहरहाल, विवेक वासवानी एक्टर भी रहे हैं. 90s के दौर में जब शाहरुख मुंबई पहुंचे ही थे, तब दो साल तक वो विवेक वासवानी के घर में ही रहे थे. वहीं, सलमान की हालिया फिल्मों की बात करें, तो उनकी ‘मातृभूमि’ रिलीज़ के लिए तैयार है. और 14 अप्रैल से वो डायरेक्टर वामसी पैडिपली की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. 

वीडियो: बॉक्स ऑफिस पर फिर साथ रिलीज होगी सलमान खान और प्रभास की फिल्म, दोहराया जाएगा इतिहास?

Advertisement

Advertisement

()