The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman khan to start shooting for three action sequences for sikandar the cinema show

'सिकंदर' के लिए रॉ और खून खच्चर से भरे तीन एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे सलमान

पहले सीक्वेंस में वो ऊंचाई पर हैंड टू हैंड कॉम्बैट करते हुए नज़र आएंगे. दूसरा कार चेज़ सीक्वेंस होगा और तीसरे सीक्वेंस में सलमान फिल्म के मेन विलेन से लड़ते हुए नज़र आएंगे.

Advertisement
pic
21 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 07:51 PM IST)
salman khan
'सिकंदर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग 26 अगस्त से शुरू होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Bhool Bhulaiyaa 3 में Cameo पर बोले Akshay Kumar, Sikandar के लिए 3 एक्शन सीक्वेंसेस शूट करेंगे Salman Khan, एक बार फिर साथ आएंगे Vishal Bhardwaj और Shahid Kapoor. सिनेमा से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' इंडिया में रिलीज़ होगी!

फवाद खान और माहिरा खान की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' फाइनली इंडिया में रिलीज़ होने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में लग सकती है. पहले इसे 30 दिसंबर, 2023 को इंडिया में रिलीज़ होना था. मगर किन्हीं कारणों के चलते इसकी रिलीज़ टाल दी गई. फिल्म को बिलाल लशारी ने डायरेक्ट किया है. ये पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म है.  

# 'भूल भुलैया 3' में कैमियो की खबरों पर बोले अक्षय

पिछले कुछ समय से 'भूल भुलैया 3' में अक्षय कुमार के कैमियो की खबरें चल रही थीं. अब अक्षय ने खुद इस पर बात की है. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं भूल भुलैया 3 में कैमियो नहीं कर रहा हूं. ये एकदम गलत खबरें हैं." 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे कलाकार काम कर रहे हैं. फिल्म को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया है.

# 'सिकंदर' के लिए 3 एक्शन सीक्वेंसेस शूट करेंगे सलमान

सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म 'सिकंदर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. मिड डे में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि ये शेड्यूल 26 अगस्त से शुरू होगा. इस दौरान सलमान खान तीन एक्शन सीक्वेन्सेज़ शूट करेंगे. पहले सीक्वेंस में वो ऊंचाई पर हैंड टू हैंड कॉम्बैट करते हुए नज़र आएंगे. दूसरा कार चेज़ सीक्वेंस होगा और तीसरे सीक्वेंस में सलमान फिल्म के मेन विलेन से लड़ते हुए नज़र आएंगे. ये बिल्कुल रॉ और खून-खच्चर से भरपूर सीन बताया जा रहा है.

# जल्द शुरू होगा पवन कल्याण की OG का शूट

123 तेलुगु में छपी खबर के मुताबिक, पवन कल्याण की फिल्म OG का बचा हुआ शूट जल्द शुरू किया जाएगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "2 सितंबर को पवन कल्याण के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आएगा." फिल्म में इमरान हाशमी, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं.

# अभय वर्मा-शरवरी वाघ की 'मुंज्या' का टीवी प्रीमियर

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' 24 अगस्त को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर प्रीमियर होगी. फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने दुनियाभर से 132 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म में मोना सिंह और अजय पुरकार जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. इस फिल्म को ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर किया जा रहा है. ऐसा आज कल कम ही देखने को मिलता है.

# एक बार फिर साथ आएंगे विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर विशाल भरद्वाज अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे. शाहिद कपूर फिल्म में लीड रोल में होंगे. इसके लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. रिपोर्ट्स में बताया गया है मेकर्स इस फिल्म के लिए 6 धमाकेदार एक्शन सीक्वेन्सेज़ प्लान कर रहे हैं. 

वीडियो: 'सिकंदर' के शूट के लिए मंगवाई गई 10 हज़ार गोलियां और पिस्टल

Advertisement

Advertisement

()