The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan To Star in Raj-DK Superhero Film, Will Samantha Ruth Prabhu Be Part of the Cast?

राज एंड डीके की सुपहीरो फिल्म में समांथा के साथ काम करेंगे सलमान खान?

'बैटल ऑफ गलवान' के बाद सलमान की अगली फिल्म एक्शन थ्रिलर होने वाली है. इसमें वो नयनतारा के साथ नज़र आ सकते हैं.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:15 PM IST)
salman khan,
सलमान 2012 में 'शेर खान' फिल्म में सुपरहीरो बनने वाले थे. मगर वो फिल्म कभी बन नहीं पाई.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan अपने करियर में पहली बार सुपरहीरो बनने जा रहे हैं. खबर है कि उन्होंने Raj Nidimoru और Krishna DK यानी Raj-DK की फिल्म पर अपनी हामी भर दी है. ये डायरेक्टर जोड़ी उनके अपोजिट किसी A लिस्ट एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं. दावा किया जा रहा है कि इसमें उनकी पहली पसंद Samantha हैं. वो एक्ट्रेस होने के अलावा राज की पत्नी भी हैं. साथ ही में जिस किस्म की एक्ट्रेस की ज़रूरत है, समांथा उस रोल में फिट बैठती हैं. 

समांथा ने राज एंड डीके के साथ 'द फैमिली मैन' सीजन 2 में काम किया था. उसमें उनके काम को क्रिटिक्स ने काफ़ी पसंद किया था. मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो सलमान की सुपरहीरो फिल्म को लेकर डायरेक्टर्स से लगातार चर्चा में हैं. सूत्र के मुताबिक,

"समांथा से बातचीत चल रही है. उनका डायरेक्टर्स से अच्छा इक्वेशन है. राज एंड डीके को भी लगता है कि वो इस किरदार में खूब जंचेंगी."

मगर जब वैरायटी इंडिया ने राज निदिमोरु से इस खबर को लेकर कॉन्टैक्ट किया, तो उन्होंने इसे अफ़वाह बता दिया. उनके मुताबिक, समांथा से ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है. यानी सलमान की सुपरहीरो फिल्म की लीडिंग लेडी की खोज अब भी जारी है. किसी एक नाम पर सुई अटके, उसके बाद ही मेकर्स ऑफिशियली इस प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे. बता दें कि सलमान इस फिल्म में एक रिटायरिंग सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले हैं. एक ऐसा सुपरहीरो, जो दुनिया बचाते-बचाते थक चुका है. वो अब आराम करना चाहता है, मगर हर बार एक नई मुसीबत उसे मैदान में ले आती है. ये फिल्म विल स्मिथ की 'हैनकॉक' की तर्ज पर बताई जा रही है. सलमान ने इसके लिए हामी इसलिए भरी क्योंकि इसमें उन्हें टिपिकल सुपरहीरोज़ की तरह मास्क नहीं पहनना होगा. साथ ही इस मूवी का किरदार भी उनकी उम्र के हिसाब से ही लिखा जा रहा है. क्योंकि सलमान अब अन-रियलिस्टिक किस्म के रोल्स नहीं करना चाहते.   

दूसरी तरफ़, वो 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद प्रोड्यूसर दिल राजू की फिल्म में काम करेंगे. इस फिल्म में सलमान एक विजिलांते का रोल करने वाले हैं. इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को 'महर्षि' और 'वारिसू' वाले वामसी पैडिपली डायरेक्ट करेंगे. इस एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है. मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि इस पैन इंडिया मूवी में नयनतारा को सलमान के अपोजिट कास्ट किया जा सकता है. इससे पहले वो शाहरुख की फिल्म 'जवान' में नज़र आ चुकी हैं. मगर वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस दावे का भी खंडन कर दिया है.

वीडियो: सलमान खान ने साउथ की फिल्म पर मुहर लगाई, फैन्स की टेंशन बढ़ी

Advertisement

Advertisement

()