The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan to Star in a High-Octane Action Thriller with National Award-Winning Director Vamshi Paidipally

'बैटल ऑफ गलवान' के बाद नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर के साथ एक्शन थ्रिलर करेंगे सलमान खान!

इस फिल्म में सलमान खान अपने करियर के सबसे अलग लुक में नज़र आएंगे. राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म से पहले ये थ्रिलर फिल्म करेंगे.

Advertisement
pic
6 मार्च 2026 (अपडेटेड: 6 मार्च 2026, 06:21 PM IST)
salman khan,
सलमान फिलहाल 'बैटल ऑफ गलवान' के रीशूट्स और पैचवर्क में व्यस्त हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की अगली फिल्म पर मुहर लग चुकी है. खबर है कि वो Battle of Galwan के बाद नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर Vamsi Paidipally के साथ काम करेंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे Dil Raju प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म में सलमान अपने करियर के सबसे अलग लुक में नज़र आएंगे. इस चीज़ ने उन्हें इस फिल्म के लिए खासा एक्साइटेड कर दिया है.

वामसी ने अपने करियर में अब तक 6 फिल्में डायरेक्ट की हैं. इनमें 'महर्षि', 'मुन्ना' और 'वारिसू' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. वो और दिल राजू, लंबे समय से सलमान के साथ फिल्म करने को लेकर चर्चाएं कर रहे थे. पिछले साल दिसंबर में खुद राजू के को-प्रोड्यूसर शिरीष ने भी इस बात की पुष्टि की थी. अब वो जल्द ही इस फिल्म पर ऑफिशियली काम शुरू कर सकते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वामसी फिल्म की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं. ये ग्रैंड-स्केल पर बनने वाली एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. इसमें नॉर्थ और साउथ, दोनों तरफ़ के एक्टर्स काम करेंगे. मेकर्स फिलहाल सलमान के अपोजिट किसी ए-लिस्ट एक्ट्रेस को कास्ट करने की जुगत में हैं. एक बार फ़ीमेल लीड का चयन हो जाए, फिर इस मूवी पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा.

सूत्र के मुताबिक,

"सलमान खान को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है. इसमें मसालेदार कमर्शियल मूवी के सभी गुण मौजूद हैं. ये एक फास्ट-पेस्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म तो होगी ही, मगर साथ ही इसमें दमदार और इमोशनल कहानी भी होगी. डायरेक्टर वामसी पैडिपली इस फिल्म में सलमान को बिल्कुल नए लुक में दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं. यही बात सलमान को सबसे ज्यादा पसंद आई है."

फिल्मफेयर ने दिसंबर में इस फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट छापी थी. उसमें ये बताया गया था कि सलमान को फिल्म का आइडिया काफ़ी पहले ही पसंद आ गया था. मगर तब उन्होंने वामसी से कहा था कि वो एक बाउंड स्क्रिप्ट लिखकर लाएं. पिछले कुछ महीनों से वामसी सलमान को ध्यान में रखकर फिल्म की कहानी लिख रहे थे. उस कहानी पर अब बात बनती दिख रही है.

रिपोर्ट है कि मेकर्स इस फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर बनाएंगे. फिलहाल इसका कोई टाइटल तय नहीं किया गया है. मगर ‘बैटल ऑफ गलवान’ से फारिग होते ही सलमान इस पर काम शुरू कर देंगे. अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. मेकर्स 2027 की शुरुआत में इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ करना चाहते हैं. ये 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद सलमान अगली रिलीज़ होगी. इसे पूरा करने तक राज एंड डीके अपनी सुपरहीरो फिल्म की स्क्रिप्टिंग कर चुके होंगे. बताया जा रहा है कि सलमान उस मूवी पर भी अपनी हामी भर चुके हैं. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.

वीडियो: अब नहीं बनेगी शाहरुख खान-सलमान खान की 'टाइगर वर्सेज पठान'!

Advertisement

Advertisement

()