YRF का 'पठान' वाला जुगाड़ 'टाइगर 3' को हिट कराकर मानेगा!
'टाइगर 3' का ट्रेलर भी YRF ने अनाउंस कर दिया है! इससे पहले सलमान खान की फिल्म का टीजर आ ही चुका है.

'टाइगर 3' का टीजर 27 सितम्बर को आ गया. इसके ज़रिए टाइगर का मैसेज जनता को मिला. ये मैसेज था: जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं. खबर चल रही थी कि इसका ट्रेलर भी जल्द आएगा. अब खुद YRF ने इसकी डेट अनाउंस कर दी. 16 अक्टूबर को ट्रेलर बाहर आएगा.
पिंकविला ने हाल ही में खबर छापी थी कि 'टाइगर 3' का ट्रेलर मिड अक्टूबर में आएगा. अब ये खबर पक्की हो गई है कि ट्रेलर 16 अक्टूबर को आएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि 'टाइगर 3' का माहौल भी 'पठान' की तरह बनाया जाएगा. टीजर आ ही चुका है. ट्रेलर 16 अक्टूबर को आना है. लेकिन उससे पहले एक या दो गाने रिलीज किए जाएंगे. जैसे 'पठान' के समय किया गया था. 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' को ट्रेलर से पहले मार्केट में उतारा गया था. जनता को बेसब्रा बनाया गया था. ताकि जब ट्रेलर आए, तो अचानक से माहौल बन जाए. 'जवान' के साथ भी कुछ ऐसा ही किया गया था.
ये भी पढ़ें : 'पठान'-'टाइगर 3' के बाद YRF का मास्टर प्लान
पिंकविला के एक सोर्स ने बताया कि 'टाइगर 3' का स्क्रीन प्ले काफी मजबूत है. इसमें कई सारे कैरेक्टर कंफ्लिक्ट हैं. ऐसा ही कुछ YRF अपने बाक़ी आने वाले प्रमोशन वीडियो के साथ करेगा. टाइगर का मैसेज के ज़रिए भी यही किया गया. इस मामले में आदित्य चोपड़ा बहुत चालाक आदमी हैं. उन्हें पता है कि जनता किस चीज़ पर लट्टू होगी. इसलिए ही उन्होंने 'टाइगर 3' के टीजर में सलमान के मुंह से बुलवाया: 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं'. ये डायलॉग वायरल हो गया.
ई टाइम्स से बात करते हुए मनीष शर्मा ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि टीजर वीडियो को आदित्य चोपड़ा ने ही कॉन्सेप्चुलाइज किया है. मनीष ने कहा:
हमें ये देखकर भी खुशी हो रही है कि 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं' डायलॉग किस तरह वायरल हो गया है! वीडियो को कॉन्सेप्चुअलाइज किया और लिखा आदित्य चोपड़ा ने. ये संवाद भी उन्हीं का मास्टरस्ट्रोक है! बड़े पर्दे पर ये बिल्कुल पैसा वसूल डायलॉग है. इसे जब सलमान स्क्रीन पर डिलीवर करेंगे, तो ये तूफ़ान ला देगा.
'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

