The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan SVC63 Set to Clash With Prabhas-Sandeep Reddy Vanga Spirit

प्रभास-वांगा से क्लैश को तैयार सलमान, कहा-"मेरे जितना ही इंतज़ार करना पड़ेगा"

ईद 2027 पर सलमान की SVC63 प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट' से टकराएगी.

Advertisement
pic
24 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:23 PM IST)
salman khan, svc63, prabhas, spirit,
चर्चा है कि सलमान खान SVC63 में डबल रोल कर सकते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर Vamshi Paidipally की SVC63 फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. सिर्फ काम ही शुरू नहीं किया, बल्कि इसकी रिलीज़ डेट भी ऑफिशियली अनाउंस कर दी. उन्होंने कहा कि वो इस मूवी को 2027 की ईद पर लाने वाले हैं. यानी अब Sandeep Reddy Vanga और Prabhas की Spirit से उनका क्लैश तय है.

X पर SVC63 के मुहूर्त शॉट इवेंट की वीडियो डालते हुए सलमान लिखते हैं,

"थोड़े दूर की सोचना चाहिए. इसलिए मैंने ईद की अनाउंसमेंट की है. फिक्र मत करो, समय आने पर इस वाली का भी बताएंगे. पेशेंस, थोड़ा-सा सब्र. मेरे जितना ही इंतज़ार करना पड़ेगा. बहरहाल, जो आपका हाल है, वो मेरा भी हाल है."

salman khan
सलमान खान का पोस्ट.

कुलमिलाकर, वो ये कहना चाहते हैं कि वो अपनी मूवी ईद 2027 यानी अगले साल मार्च के शुरुआती हफ्ते में लाएंगे. 2027 में ईद 09 मार्च यानी मंगलवार को पड़ रही है. ज्यादा आसार है कि मेकर्स SVC63 को कुछ दिन पहले रिलीज़ कर, लंबे वीकेंड और ईद हॉलीडे का फ़ायदा उठाएं. ऐसे में उनके लिए सबसे सटीक डेट 05 मार्च यानी फ्राइडे की है. लेकिन ये डेट संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' के लिए बुक कर रखी है. वो भी महीनों पहले से. ऐसे में सलमान और प्रभास के टकराव पर ऑफिशियली मुहर लग गई है.

sandeep reddy vanga
‘स्पिरिट’ की रिलीज़ डेट.

यहां इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि इन दो सुपरस्टार्स के टकराव से सिनेमाघर मालिक बड़ी दुविधा में पड़ जाएंगे. इससे पहले 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के दौरान भी वो इस सिचुएशन में फंसे थे. एक वक्त पर तो शोज़ डिवाइड करने तक की नौबत आ गई थी. मगर फिर यश ने 'टॉक्सिक' को पोस्टपोन कर दिया. 'स्पिरिट' और SVC63 भी बड़ी फिल्में हैं. दोनों के डायरेक्टर्स, एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स जबरदस्त हैं. इसलिए उनके टकराने से सिनेमाघर मालिकों को न चाहते हुए भी शोज़ डिवाइड करने पड़ेंगे. ऐसे केस में क्या सलमान और प्रभास में से कोई एक अपनी रिलीज़ डेट बदलता है या क्लैश चुनता है, देखना रोचक होगा.

सलमान के पोस्ट में ईद पर काफी जोर दिया गया है. ऐसा होना लाज़िमी है क्योंकि उन्होंने ही ईद रिलीज़ को ट्रेंड बनाया था. आज से 17 साल पहले 'वॉन्टेड' (2009) उनकी वो पहली मूवी थी, जो इस मौके पर सिनेमाघरों में आई थी. तबसे अबतक ईद और सलमान का गज़ब ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. उनके करियर की अबतक 16 फिल्में ईद पर आ चुकी हैं. इनमें 'वॉन्टेड', 'दबंग', बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी बिगीज़ शामिल हैं. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कलेक्शन किया था. हालांकि सलमान की पिछली ईद रिलीज़ ‘किसी का भाई, किसी की जान’ (2023) वो जादू नहीं दोहरा पाई. वो 'मातृभूमि' को भी इसी त्योहार पर लाना चाहते थे. मगर 'धुरंधर' के कारण उन्हें मन बदलना पड़ा. शायद यही कारण है कि वो अपने कमबैक के लिए इस डेट को अभी से बुक कर रहे हैं. 

वीडियो: सलमान की SVC63 में होगा ‘एनिमल’ से भी खतरनाक एक्शन?

Advertisement

Advertisement

()