The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Superhero Film to Be Made on Batman-Level Scale, Oscar-Winning VFX Company On Board

'बैटमैन' के स्केल पर बनेगी सलमान की सुपरहीरो फिल्म, ऑस्कर विनिंग VFX कंपनी हुई ऑनबोर्ड

मेकर्स ने 'एवेंजर्स: एंडगेम' के विजुअल इफेक्ट्स का काम कर चुकी कंपनी को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा है.

Advertisement
pic
6 मई 2026 (अपडेटेड: 6 मई 2026, 01:42 PM IST)
salman khan,
सलमान खान अपने करियर में पहली बार सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

2026 के अंतिम क्वार्टर में Salman Khan, Raj-DK बंधुओं के साथ अपने सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. इसमें वो एक रिटायर्ड सुपरहीरो का रोल करेंगे, जिसे स्क्रीन पर पेश करते वक्त मेकर्स कोई कोताही नहीं बरतना चाहते. खबर है कि वो इस मूवी को Avengers और The Batman जैसे इंटरनेशनल सुपरहीरो प्रोजेक्ट्स के स्केल पर बनाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने The Lord of the Rings और Avatar जैसी मूवीज़ से 8 ऑस्कर जीतने वाली विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX को ऑनबोर्ड किया है.

न्यूजीलैंड बेस्ड वीटा FX ने दुनिया की कुछ सबसे पॉपुलर और हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के VFX का काम संभाला है. इनमें ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और 'अवतार' ट्रिलजी तो हैं ही. साथ ही ‘किंग कॉंग’, 'मैन ऑफ स्टील', 'डेडपूल', 'द बैटमैन' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनते-गिनते उंगलियां कम पड़ जाएंगी.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान वाले प्रोजेक्ट में ये कंपनी 'द बैटमैन' वाला ग्राउंडेड अप्रोच रखेगी. साथ ही इस किरदार के आसपास की दुनिया को 'एवेंजर्स' जैसा प्रेजेंट किया जाएगा. यानी इसमें फैन्टेसी और रियलिटी का अच्छा मिक्सचर देखने को मिल सकता है. मेकर्स फिल्म के टेक्निकल पक्ष से कोई समझौता नहीं करना चाहते. इसलिए यदि मामला सही जमा, तो इंडियन ऑडियंस को सुपरहीरो जॉनर में एक जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है.

बता दें कि राज एंड डीके के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और 'पुष्पा' वाली मैत्री मूवी प्रोड्यूस करने वाली है. पहले चर्चा थी कि इसमें सलमान के अपोजिट समांथा रुथ प्रभु को कास्ट किया जाएगा. मगर पिछले दिनों खबर आई कि वो इसमें करीना कपूर खान को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वैसे, सलमान ने अपनी तरफ़ से अब तक ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं की है. मगर एक इसकी लीड स्टारकास्ट पर मुहर लग जाए, तो वो जल्द ही ये काम भी कर देंगे. फिलहाल वो वामसी पैडिपली की पैन इंडिया मूवी SVC63 की शूटिंग कर रहे. उसका काम पूरा करते ही वो राज-डीके वाले प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे.

वीडियो: सलमान खान और राज एंड डीके की फिल्म कन्फर्म, पहली बार करियर में बनेंगे सुपरहीरो

Advertisement

Advertisement

()