The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Superhero Film: Raj and DK to start the shoot from October 2026

सलमान खान 3.0- सलमान खान और राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म कन्फर्म, कब शुरू होगा शूट?

35 साल से लंबे करियर में पहली बार सुपरहीरो का रोल करेंगे सलमान. अक्टूबर में शुरू होगा राज & डीके की इस फिल्म का शूट.

Advertisement
pic
30 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:58 PM IST)
Salman Khan, Salman as Superhero in Raj & Dk film
सलमान खान पहली बार सुपरहीरो का रोल करेंगे. ख़बर है कि वो इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू कर देंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan के बारे में लाख कहा जा रहा हो कि उनका करियर अब ढलान पर है. मगर उनका फिल्म लाइनअप तो कुछ और ही बयां कर रहा है. नामी फिल्ममेकर्स उनके लिए ऑफ़र लिए कतार में खड़े हैं. अभी सलमान ने Vamshi Paidipally की SVC63 का शूट शुरू किया ही था कि उनकी एक और तगड़ी फिल्म की ख़बर आ गई. ये The Family Man वाले Raj and DK की Action Comedy Superhero Film है. मार्च के शुरुआती हफ्ते में भी इस ख़बर की चर्चा हुई थी. फिर कुछ दिन बाद मेकर्स ने ही ये बात खारिज कर दी. मगर पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट कहती है कि ये प्रोजेक्ट लॉक हो चुका है. सलमान ने मेकर्स को हरी झंडी दे दी है. और अक्टूबर में वो इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे.

मार्च में आई रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि ये भी इस फिल्म का कॉन्सेप्ट कुछ हद तक विल स्मिथ की फिल्म ‘हैंकॉक’ से मिलता-जुलता रहेगा. और फीमेल लीड के तौर पर समांथा प्रभु का नाम भी सामने आया था. इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. मगर इस फिल्म को ग्रीन सिग्नल मिलने से सलमान खान के फैन्स में काफी एक्साइमेंट है. सलमान पहली बार सुपरहीरो का रोल करेंगे. ख़बर है कि इस फिल्म को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की कंपनी रील लाइफ एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी. स्टूडियो पार्टनर के तौर पर मैत्री मूवी मेकर्स से बातचीत चल रही है. इस फिल्म के करंट स्टेटस की बात करें, तो फिलहाल टीम प्री-प्रोडक्शन पर तेज़ी से जुट गई है. इन तैयारियों के बारे में पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से लिखा,

“ये बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म है, जो ग्लोबल ऑडियंस के लिए डिज़ाइन की जा रही है. टीम ने अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू करने का टार्गेट रखा है. जैसे ही पूरी तैयारी और प्री-विजुअलाइलेशन का काम ख़त्म होगा, शूट शुरू हो जाएगा.”

मार्च में जब पहली बार इस फिल्म की रिपोर्ट आई, तब कहा गया था कि सलमान अप्रैल में इस फिल्म का नरेशन सुनेंगे. मुमकिन है कि मेकर्स और सलमान की वो मीटिंग हो चुकी है. फिल्म के कॉन्सेप्ट के बारे में बॉलीवुड हंगामा ने लिखा था,

"इस फिल्म में सलमान खान ऐसे सुपरहीरो बनने वाले हैं, जो दुनिया को बचाते-बचाते थक चुका है. वो अब अपना केप टांगकर रिटायर होना चाहता है. वो एक नॉर्मल और शांत ज़िंदगी जीना चाहता है. मगर हालात उसे चैन से रहने नहीं देते. बार-बार ऐसी सिचुएशन बन जाती है कि उसे दोबारा एक्शन में लौटना पड़ता है. धीरे-धीरे वो एक बड़े कॉन्फ्लिक्ट का हिस्सा बन जाता है. कुल मिलाकर, ये सुपरहीरो वाले एक्शन के साथ कॉमेडी से भरपूर फिल्म होने वाली है."

इस रिपोर्ट में ये भी लिखा गया था कि सलमान को कॉन्सेप्ट तो पसंद आया. मगर उनका ऐतराज़ फिल्म के बजट पर है. इसलिए उन्होंने राज एंड डीके से कहा था कि कहानी बजट को ध्यान में रखकर तैयार करें. तब मेकर्स ने इसे सलमान खान के किरदार और उनकी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ तब्दीलियां कीं.

जहां तक फिल्म की फीमेल लीड की बात है, तो वैरायटी इंडिया से चर्चा में राज यानी राज निदिमोरु ने समांथा की कास्टिंग की बात नकार दी थी. समांथा एक्ट्रेस होने के साथ राज की पत्नी भी हैं. फिल्म की फीमेल लीड के बारे में पिंकविला ने अपनी हालिया रिपोर्ट में लिखा,

“समांथा के इस फिल्म से जुड़ने की बात में कोई सच्चाई नहीं है. मेकर्स फिल्म की लीडिंग लेडी तलाश रहे हैं. अगले एक-दो महीने में मेकर्स फीमेल लीड फाइनल कर देंगे.”

सलमान ने अपने करियर में अब तक फुल फ्लेजेड सुपरहीरो कैरेक्टर कभी नहीं किया है. साल 2012 के आसपास वो 'शेर खान' नाम के प्रोजेक्ट पर ज़रूर काम कर रहे थे. इसमें वो स्पेशल पावर वाले सुपरहीरो बनने वाले थे. ये उनके भाई सोहेल खान की फिल्म थी. मगर ये फिल्म चर्चाओं तक ही सीमित रही और हवा हो गई. दूसरी दफ़ा वो 'किक' में भी सुपरहीरो कहलाने के काफ़ी करीब पहुंचे थे. मगर उस फिल्म में उनके पास कोई सुपर ह्यूमन एबिलिटी नहीं थी. अब देर से ही सही, मगर उन्हें सुपरहीरो के रोल में देखने का उनके फैन्स का मैनिफेस्टेशन रंग लाता नज़र आ रहा है. 

वीडियो: सलमान का बड़ा धमाका, कन्नड़ा सुपरहिट का रीमेक करेंगे!

Advertisement

Advertisement

()