The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan starrer Tiger 3 releasing on Diwali because of Shah Rukh Khan

शाहरुख की वजह से 'टाइगर 3' को दिवाली पर रिलीज़ किया जा रहा है

YRF डिस्ट्रिब्यूशन हेड रोहन मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें सलमान खान के स्टारडम पर पूरा भरोसा है. उन्हें यकीन है कि फिल्म पहले दिन बड़े नंबर्स के साथ खुलेगी.

Advertisement
pic
11 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:08 PM IST)
salman khan tiger 3 diwali release
YRF का मानना है कि वो ओपनिंग डे कलेक्शन की जगह फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन पर ध्यान दे रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की फिल्म Tiger 3 दिवाली पर आ रही है. ये न्यूज़ नहीं. न्यूज़ तो ये है कि मेकर्स फिल्म को सबसे कमज़ोर दिन पर क्यों रिलीज़ कर रहे हैं, इसकी वजह सामने आ गई है. दिवाली पर रिलीज़ होने वाली फिल्म को कमाई के लिहाज़ से ज़्यादा फायदा नहीं मिलता. इसलिए मेकर्स दिवाली से कुछ दिन पहले या बाद में फिल्म लाना बेहतर समझते हैं. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि YRF वाले दिवाली के बाद पड़ने वाली छुट्टियों को टारगेट करने के लिए 12 नवंबर को ‘टाइगर 3’ रिलीज़ कर रहे हैं. हालांकि इंडिया टुडे से बात करते हुए YRF डिस्ट्रिब्यूशन हेड रोहन मल्होत्रा ने खुद बता दिया कि वो लोग दिवाली पर फिल्म क्यों ला रहे हैं और इसमें शाहरुख खान का क्या रोल है. रोहन ने बताया,      

मुझे हमेशा से लगता है कि पारंपरिक तरीके से चलना बिल्कुल सही है और उसे ज़रूरत पड़ने पर ही बदलना चाहिए. हालांकि इस केस में (टाइगर 3) में हमें लगा कि ओपनिंग डे के आंकड़ों की जगह आगे होने वाले फायदे पर ध्यान देना चाहिए. लक्ष्मी पूजा को फिल्म रिलीज़ करने के लिए सबसे कमज़ोर दिन माना जाता है. ‘टाइगर 3’ के लिए हमें लगा कि यही सबसे बेस्ट ऑप्शन है. 

हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि साल के शुरुआत में हमने ‘पठान’ रिलीज़ की थी. अगर हम पारंपरिक रास्ते को फॉलो कर के गणतंत्र दिवस वाले दिन ‘पठान’ रिलीज़ करते तो हमें एक तय आंकड़ा मिलता. लेकिन हम लोगों ने फिल्म के लाइफटाइम बिज़नेस पर फोकस किया और उसके चलते एक दिन पहले फिल्म उतारी. वो काम कर गया. हमें तगड़े नंबर मिले. हमें भरोसा था कि हमने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक अच्छी फिल्म बनाई है और YRF को उनके स्टारडम पर भरोसा था. 

रोहन ने ‘टाइगर 3’ के बारे में आगे कहा,  

‘टाइगर 3’ बहुत सॉलिड फिल्म है और हमें मिस्टर सलमान खान की काबिलियत पर भरोसा है कि वो ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींच लाएंगे. पारंपरिक तौर पर हमारी फिल्में नए साल पर आती रही हैं. हालांकि ‘जब तक है जान’ के बाद हम अपनी दूसरी फिल्म लक्ष्मी पूजा पर रिलीज़ करने जा रहे हैं. हमें पूरा भरोसा है कि ये अच्छे नंबर्स के साथ खुलेगी और ये सिलसिला दिवाली वीकेंड तक चलेगा.  

 YRF वालों को उम्मीद है कि फिल्म बड़े नंबर्स के साथ खुलेगी. हालांकि ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि पहले दिन ‘टाइगर 3’ 30 से 35 करोड़ रुपए के बीच कमा पाएगी. उनका मानना है कि सोमवार को फिल्म की कमाई को बड़ा पुश मिलने वाला है. ये आंकड़े कितने सही साबित होते हैं, ये रिलीज़ के बाद ही क्लियर होगा.   
 

वीडियो: सलमान खान की टाइगर 3 से ऋतिक रोशन के कैमियो का डायलॉग लीक हुआ था, उससे NTR Jr.का कनेक्शन है?

Advertisement

Advertisement

()